Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Nov-2021

MP के लिए खास, आज का दिन मध्यप्रदेश के 66 वे स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजधानी भोपाल में सिंगर मोहित चौहान संगीतमय प्रस्तुति देंगे। इस बार आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर इसे मनाया जाएगा। उप निर्वाचन वाले जिलों को छोड़कर सभी जिला मुख्यालयों पर समारोह होगा। प्रमुख शासकीय भवनों और ऐतिहासिक इमारतों पर आज रात को प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। सतना में धर्मांतरण के शक में बवाल सतना में धर्मांतरण के शक में बवाल हो गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दो कार्यकर्ताओं को जमीन पर लिटा-लिटाकर पीटा। कांग्रेस का सदस्यता का महाअभियान आज से प्रारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक चुनाव के लिए सदस्यता का महाअभियान आज से प्रारंभ किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से करेंगे। अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा। मंगलसूत्र पर बनाया विज्ञापन लिया वापस मशहूर फैशन ब्रांड सब्यसाची ने मंगलसूत्र पर बनाया विज्ञापन वापस ले लिया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के इस विज्ञापन पर सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर यह विज्ञापन अगले 24 घंटे में नहीं हटाया गया तो FIR दर्ज की जाएगी। राजगढ़ में ऑनलाइन गेम ने छीनी युवक की जिंदगी राजगढ़ में ऑनलाइन गेम ने युवक की जिंदगी छीन ली। युवक ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। उसका सिर और धड़ अलग हो गए। युवक ऑनलाइन गेम तीन पत्ती खेलता था। इसमें वह 10 लाख रुपए हार गया था। उसने कर्ज लिए थे। संगठन के आह्वान पर बिजलीकर्मी हड़ताल पर मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पॉवर एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर बिजलीकर्मी आज से हड़ताल पर रहेंगे। करीब 29 हजार नियमित, 6 हजार संविदा और 35 हजार आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। बिजली कंपनियों द्वारा निर्णय नहीं लिए जाने के कारण संगठन आज से असहयोग आंदोलन की शुरुआत करेगा। निलंबित स्पेशल DG की पत्नी का हंगामा निलंबित स्पेशल DG पुरुषोत्तम शर्मा ने बागसेवनिया थाने में रविवार को पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पत्नी पर घर पहुंचकर हंगामा करने, रास्ता रोकने, पैसे के लिए अड़ीबाजी करने का आरोप लगाया है।