Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Sep-2021

प्लेन की करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग एअर इंडिया के एक प्लेन की शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान चेन्नई से अंडमान जा रहा था। उड़ान भरने के 60 मिनिट बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई। विमान में 123 यात्री सवार थे। राहत की बात यह है कि प्लेन में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। दिल्ली के कोर्ट में गैंगवॉर दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को गैंगवॉर हुआ। बदमाशों ने गोली मारकर गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या कर दी। इस गैंगवॉर में गोगी समेत कुल तीन लोग मारे गए। फायरिंग में 3 से 4 लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोगी पेशी के लिए कोर्ट में आया था। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 22,000 करोड़ की मिलिट्री एयरक्राफ्ट डील को सरकार ने मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पेन की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ करीब 22,000 करोड़ रुपए के सौदे पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत 56 ‘C-295' मीडियम ट्रांसपोर्ट विमान खरीदेगा। ये विमान भारतीय वायु सेना के एवरो-748 विमानों की जगह लेंगे। IAEA के लिए एक्सटर्नल ऑडिटर बनेगा भारत भारत को 2022 से 2027 तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के लिए एक्सटर्नल ऑडिटर के रूप में चुना गया है। वियना में भारत के स्थायी मिशन ने इसकी जानकारी दी है। कार के इंजन में बड़े बदलाव की तैयारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले तीन से चार महीने में कार के इंजन में बदलाव को लेकर आदेश जारी करेंगे। इसके तहत सभी वाहन निर्माताओं को फ्लेक्स इंजन यानी वैकल्पिक ईंधन वाले इंजन के वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग को अनिवार्य कर दिया जाएगा। जनधन खाते में 1 लाख करोड़ से ज्यादा जमा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जनधन खाते में 1 लाख करोड़ से ज्यादा जमा है। इससे 80 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिल रहा है। 40 करोड़ से अधिक अकाउंट हैं। मुद्रा लोन मिल रहा है। हर जिले में जहां भी बैंक की शाखा है, वहां एक SC, एक ST, एक महिला को हर शाखा स्टार्टअप लोन दे रहे हैं। गोपनीय रिपोर्ट लीक करने से CCI का इनकार भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने गूगल की ओर से लगाए गए गोपनीय रिपोर्ट लीक करने के आरोप से इनकार किया है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में CCI की ओर पेश हुए ASG एन वेंकटरमन ने इस आरोप का खंडन किया। उन्होंने कहा कि गूगल को उन मीडिया घरानों पर मुकदमा करना चाहिए जिन्होंने तथाकथित गोपनीय रिपोर्ट पब्लिश की। रिकॉर्ड हाई पर बंद बाजार हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार मजबूती के साथ खुले। बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने नया इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स पहली बार 60100 के पार खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 60,333 का और निफ्टी ने 17,947 का स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 163 पॉइंट चढ़कर 60,048 पर और निफ्टी 30 पॉइंट चढ़कर 17,853 पर बंद हुआ।