Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Sep-2021

यूनिवर्सिटी में फायरिंग , 8 की मौत रशिया की पर्म यूनिवर्सिटी में सोमवार को फायरिंग हुई। इस घटना में 8 छात्रों की मौत हो गई जबकि 6 घायल हो गए। शूटर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई है। हालांकि शूटिंग के पीछे क्या मकसद था, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फायरिंग के दौरान छात्र जान बचाने के लिए पहली मंजिल की खिड़कियों से कूद रहे हैं। पंजाब के नए CM बने चरणजीत पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को CM पद की शपथ ली। उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी शपथ ली। पंजाब में पहली बार 2 डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। अपमानित होकर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को मजबूर हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं हुए.. किसानों के लिए गला कटवा दूंगा- CM चरणजीत पंजाब का पहला दलित मुख्यमंत्री बनने के बाद CM चरणजीत चन्नी अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हो गए। पंजाब भवन में चन्नी ने कृषि सुधार कानून का दांव खेल दिया है। चन्नी ने कहा कि पंजाब कृषि आधारित राज्य है। केंद्र सरकार कानून वापस ले। अगर किसानों पर आंच आई तो मैं गला काटकर दे दूंगा। हीरो टू-व्हीलर्स महंगे गाड़ियों की कीमत बढ़ाने वाली लिस्ट में अब हीरो मोटोकॉर्प का नाम भी शामिल हो गया है। कंपनी ने सभी टू-व्हीलर्स मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत पर मिनिमम 1000 रुपए और मैक्सिमम 3000 रुपए तक बढ़ाए हैं। नई कीमतें सोमवार से लागू हो गई हैं। रॉ मटेरियल महंगा होने को कीमतें बढ़ने की वजह बताया गया है। राखी सावंत से महात्मा गांधी की तुलना कर फंसे UP विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने शनिवार को उन्नाव में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में महात्मा गांधी की तुलना राखी सावंत से कर दी थी। मीडिया में बयान सामने आने के बाद सोमवार को दीक्षित ने बयान पर सफाई दी।उन्होंने कहा कि मंच संचालक ने मेरा परिचय प्रबुद्ध कहकर किया था। इसी को आगे बढ़ाते हुए मैंने गांधीजी और राखी सावंत का जिक्र किया, लेकिन इसका गलत मतलब निकाला गया। दीक्षित के बयान के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। UP के फिरोजाबाद में पेड़ के नीचे डेंगू का इलाज उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में 4 बच्चों की जान जा चुकी है। यहां के गांवों में झोलाछाप डॉक्टरों ने पेड़ों के नीचे डेंगू का इलाज करना शुरू कर दिया है। इसका विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिरासत में पूर्व BJP सांसद भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया को महाराष्ट्र के सतारा में हिरासत में लिया गया है। वे महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सवार होकर मुंबई से कोल्हापुर के लिए निकले थे। उन पर धारा 144 और कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। सतारा जिले के कराड में पुलिस ने उन्हें ट्रेन से नीचे उतार लिया। शेयर बाजार को लगी नजर आज यानी सोमवार को बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 813 पॉइंट और निफ्टी 261 पॉइंट फिसला और अंत में सेंसेक्स 525 पॉइंट गिरकर 58,491 पर और निफ्टी 188 पॉइंट गिरकर 17,397 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 58,634 पर और निफ्टी 17,443 पर खुला था।