Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
09-Sep-2021

(1) बाड़मेर में हाईवे पर उतरा सेना का सुपर हरकुलिस पाकिस्तान सीमा से 40 किलोमीटर दूर राजश्थान के बाड़मेर हाईवे पर अज्ज गुरुवार की सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ और नितिन गडकरी ने इमरजेंसी फील्ड लैंडिंग स्ट्रिप का उद्घाटन किया। राजनाथ और नितिन गडकरी को लेकर सेना के सुपर हरकुलिस ने हाईवे पर बनी 3 किलोमीटर की एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग की। इसके बाद पाकिस्तान बॉर्डर से सटी देश की पहली इमरजेंसी हवाई पट्टी पर फाइटर जेट सुखोई ने लैंडिंग की। (2) बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लगा झटका बॉम्बे हाईकोर्ट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को झटका लगा है। कोर्ट ने गीतकार जावेद अख्तर की ओर से उनके खिलाफ शुरू की गई मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका नाम जोड़ने को लेकर अख्तर ने शिकायत दर्ज कराई थी। (3) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन , पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की वर्चुअल तौर पर अध्यक्षता करेंगे। बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल होंगे। (4) अफगानिस्तान पर भी चर्चा होगी ब्रिक्स सम्मेलन में इस बार के शिखर सम्मेलन की थीम 'ब्रिक्स@15: निरंतरता, समग्रता और सहमति के लिए अंतर-ब्रिक्स सहयोग है। सम्मेलन में अफगानिस्तान के हालात, कोरोना महामारी, आतंकवाद और डिजिटल व तकनीकी सहयोग समेत कई मामलों पर चर्चा हो सकती है। (5) धारा 370 हटने के बाद राहुल का पहला जम्मू दौरा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने दो दिन के दौरे पर जम्मू जाएंगे । 10 सितंबर यानी शुक्रवार को वह जम्मू में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों से मिलेंगे। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद राहुल का जम्मू में ऐसा पहला दौरा है। इससे पहले वह अगस्त में कश्मीर के दौरे पर गए थे। (6) उत्तरप्रदेश में बच्चों पर बुखार का खतरा मंडराया उत्तर प्रदेश में तीसरी लहर की आशंका के बीच बुखार से जिंदगी छटपटा रही है। हर शहर के अस्पतालों में बुखार से बच्चे कराह रहे हैं। अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं। एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज हो रहा है। मां वार्ड में अपने बच्चे के साथ है। पिता वार्ड के बाहर टकटकी लगाए बुखार कम होने का इंतजार कर रहे (7) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर बने शेफ टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने और हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शेफ बने। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उन्होंने खिलाड़ियों के लिए वेज व नॉनवेज डिशेज तैयार की। रात को खिलाड़ी पहुंचे तो कैप्टन ने उनका स्वागत करने के बाद खुद ही उनके लिए खाना परोसा। (8) आज मुंबई शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत आज गुरुवार की सुबह से मुंबई शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई। सेंसेक्स 58,172 पॉइंट पर और निफ्टी 17,312 पॉइंट पर खुला। कारोबार के दौरान बाजार में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 58,266 पर और निफ्टी 17,350 पर कारोबार कर रहा है। (9) फिल्मस्टार अर्जुन कपूर मर्सिडीज मेबेक GLS 600 खरीदी बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर अपने SUV प्रेम के लिए पूरू इंडस्ट्री में मशहूर हैं। कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपने घर के गैराज में लैंड रोवर डिफेंडर खड़ी की है। अब उन्होंने एक और लग्जरी कार खरीदी है। अर्जुन ने 2.43 करोड़ की मर्सिडीज मेबेक GLS 600 खरीदी है। (10 ) अब राजस्थान में होगा ग्रामीण ओलिंपिक टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में देश के खिलाड़ियों को मिली सफलता के बाद अब राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण ओलिंपिक का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर से शुरू होने वाले इस आयोजन में प्रदेश के 50 हजार गांव और पंचायतो के 20 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों को जोड़ा जाएगा। इस आयोजन में कबड्डी, हॉकी, टेनिस और क्रिकेट जैसे खेल शामिल किये गए है |