Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Sep-2021

लीक हुआ सीक्रेट प्लान, मचा हड़कंप ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्वस्थ हैं। हालांकि, शाही परंपरा के मुताबिक उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियों का सीक्रेट प्लान लीक होने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पॉलिटिको पर कुछ दस्तावेज सामने आए जिसमें महारानी के निधन के कुछ घंटों और दिनों के बाद बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की योजना की जानकारी दी गई है। प्लान के अनुसार महारानी के निधन के बाद 10 मिनट के भीतर वॉइटहॉल के झंडे आधे झुका दिए जाएंगे। प्रिंस चार्ल्स टीवी पर जनता को संबोधित करेंगे और इसके बाद ब्रिटेन के दौरे पर निकल जाएंगे। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 10 दिन चलेगा। महारानी को प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाया जाएगा। इन सब बातों का जिक्र प्लान ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ में किया गया है। इसके साथ ही महारानी के निधन के कुछ महीनों बाद उनके उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी की गोपनीय योजना भी लीक हुई है। लीक हुई रिपोर्ट में महारानी के निधन के दिन यानी ‘डी डे’ की पूरी प्लानिंग बताई गई है। इसके मुताबिक, निधन की सूचना उनके निजी सचिव प्रधानमंत्री को देंगे। योजना का खुलासा होने से शाही परिवार में हड़कंप है।