Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
20-Aug-2021

1 जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की पब्लिक रिलेशन एजेंसी के संचालक और उसके बेटे ने भाजपा नेताओं से दुर्व्यवहार किया तो नाराज कार्यकर्ताओं ने एजेंसी संचालक के बेटे को पीट दिया। घटना उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नई उड़ान सेवाओं की वर्चुअल शुरुआत कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर होगा। 2 इंडिगो एयरलाइंस की आज से दिल्ली-जबलपर-दिल्ली और मुंबई-जबलपुर-मुंबई की फ्लाइट शुरू हुई। दिल्ली से सुबह 9.20 बजे इस फ्लाइट को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी खुद जबलपुर आने वाले थे, लेकिन वे नहीं आए। डुमना एयरपोर्ट पर इस नई फ्लाइट का वाटर कैनन से स्वागत किया गया। नई फ्लाइट के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम को दिल्ली से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली संबोधित किया। भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिल्ली से ही सांसद राकेश सिंह भी शामिल हुए। सिंधिया ने कहा कि 35 दिनों में एमपी के लिए 44 फ्लाइट शुरू की है। इंदौर और जबलपुर अहम शहर हैं। पहले फ्लाइट से उडना अमीर लोगों के ही बस की बात होती थी, लेकिन पीएम मोदी ने सही मायने में हवाई सेवाओं का लोकतांत्रिकीकरण किया। उड़ान योजना का वाक्य सूत्र ही है उड़े देश का आम नागरिक। 2025 तक 1000 नए रूट और 100 नए हवाई अड्डे बनकर तैयार हो जाएंगे। इसमें से 363 नए रूट पर फलाइट शुरू हो चुकी हैं। 3 महाकौशल और विंध्य के प्रमुख शहर जबलपुर में भी अब किडनी ट्रांसप्लांट हो सकेगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को सरकार ने रिट्रवल एवं ट्रांसप्लांट का लाइसेंस जारी कर दिया है। जबलपुर में अभी तक किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध न होने से इस क्षेत्र के लोग दिल्ली, मुंबई सहित दूसरे बड़े शहर जाने को मजबूर थे। कई लोग चाह कर भी साधनों की कमी की वजह से बाहर जाकर किडनी फेल का इलाज और ट्रांसप्लांट नहीं करा पाते थे। ऐसे लोगों को एक बड़ी राहत मिलेगी। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जबलपुर में नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग में किडनी से संबंधी कई मरीज इलाज तो करा रहे थे, लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा न होने से वे ट्रांसप्लांट नहीं करा पा रहे थे। नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग के प्रयास से अब ये संभव होने जा रहा है। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट के लाइसेंस के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। 4 जबलपुर पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 7 दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक बेलबाग निवासी अंकित बेन और मनीष पटेल लंबे समय से अपराध की दुनिया में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं, दोनों चोर बाइक्स चुराने में माहिर हैं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमते हुए पहले बाइक्स की रेकी करते हैं और जब भी कोई बाइक खड़ी करके जाता है तो ये उसकी रेकी करते हैं और मौका पाते ही मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर बाइक सिहित फरार हो जाते हैं। इन दोनों के पुराने कई अपराधों को देखते हुए इन्हें पकड़ा गया और जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने ग्वारीघाट से 4 वाहन एवं अन्य क्षेत्रों से 3 वाहन चुराने का अपराध कबूल किया है। 5 जबलपुर में अवैध शराब की तस्करी का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है सिविल लाइन के बाद अब ओमती पुलिस ने बराट रोड के पास एक लक्जरी कार से 6 पेटी अवैध शराब बरामद की है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार को घेराबंदी कर पकड़ा ओमती एसआई सतीश झारिया ने बताया कि इस दौरान कार में शराब का परिवहन कर रहे 2 युवक राजेश चंदवानी जुनैद अहमद को पकड़े गए जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया है, कार की तलाशी लेने पर उसमें अवैध शराब की 6 पेटियां मिली पुलिस ने कार और शराब को जप्त करते हुए मामले में आबकारी एक्ट के प्रवधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया है।.... 6 जबलपुर, चरगवां रोड स्थित न्यू भेड़ाघाट से एक युवक ने नर्मदा में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के पूर्व युवक ने अपने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। जानकारी लगते ही परिजन पहले न्यू भेड़ाघाट और फिर तिलवाराघाट थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 7 जबलपुर में शहादत का पर्व मुहर्रम हर्षोउल्लस के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में रखी सवारियां और ताजिये विशेष आकर्षण का केंद्र थे। मुहर्रम की शहादत रात पर शहर मज्जिदो में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गईं। शहर में रखे गए ताजियों को देखने लोग निकले लेकिन प्रशासन ने कोरोना गाईड लाईन का हवाला देते हुए ताजियों और सवारियों का जूलूस निकालने की इजाजत नही दी यही वजह थी कि इस साल ताजिये और सवारियां अपने ही स्थानों पर रही। 8 राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आयुक्त जबलपुर संभाग बी. चन्द्रशेखर को मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर का कुलपति पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल पटेल ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2011 की अनुसूची की धारा 13 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन से परामर्श के उपरांत कुलपति की नियुक्ति की है। आयुक्त जबलपुर संभाग बी. चन्द्रशेखर वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किये गए है। 9 जबलपुर में 50 गांव के किसानों को एक शिकायत पर राहत मिल गई। दरअसल कुछ दबंगों ने नहर का पानी रोक लिया था। 15 दिनों से पानी नहीं मिलने से खेतों में रोपे गए धान सूखने लगे थे। किसानों ने जबलपुर केयर बाय कलेक्टर पर शिकायत की। तुरंत सिंचाई विभाग की टीम सक्रिय हुई और नहर का पानी खुलवाया। जबलपुर केयर बाय कलेक्टर शहरी क्षेत्र के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के लिए त्वरित समाधान माध्यम बन रहा है। पिछले 15 दिनों से पाटन तहसील में मोना नहर होने वाली सप्लाई बाधित हो गई थी। नहर में पानी न आने से सिमरा, करारी (मनकुवारा), कैथरा , बमुरिया, खिरबा, सरोंद, मझगवॉ, रेठरा बछिया, दिधैरा, मनगुडिया, भरतरी, भमका, हरदुआ, महॅगवां सिंगनतलाई, गोपपुर, गुडिया, ब्यौहारी, पडरिया आदि 50 गांवों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। 10 श्रावण मास के अंतिम दौर में प्रदोष के अवसर पर श्री मूर्ति नरसिंह भगवान मंदिर में शिवजी का रूद्राभिषेक किया गया। यजमानों ने सपरिवार उपस्थित होकर सर्व कल्याण की भावना का संकल्प लेकर शिवजी का रूद्राभिषेक आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न किया। मंदिर में अभिषेक सावन मास की पूर्णिमा तक चलेगा।