Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Aug-2021

Hotshot के बाद अब ULLU एप पर आरोप फिल्ममेकर विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एक महिला की शिकायत पर विभु पर IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। विभु के अलावा उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ अंबोली थाने में 4 अगस्त को आपराधिक केस दर्ज किया गया था। 28 साल की पीड़ित महिला का आरोप है कि विभु की कंपनी ULLU डिजिटल के ऑफिस में बने स्टोर रूम में उससे छेड़छाड़ की गई थी। हॉकी के मेजर को मिला सम्मान केंद्र सरकार ने शुक्रवार को खेल से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया गया है। मोदी ने इस फैसला का ऐलान करते हुए कहा कि ये अवॉर्ड हमारे देश की जनता की भावनाओं का सम्मान करेगा। कुश्ती में बजरंग सेमीफाइनल मुकाबला हारे टोक्यो ओलिंपिक में भारत की ओर से मेडल के दावेदार पहलवान बजरंग पूनिया सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं। अजरबैजान के हाजी अलीयेव ने उन्हें 12-5 से हराया। ब्रॉन्ज मेडल से चूकीं भारत की महिला हॉकी टीम भारत की महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया। ब्रॉन्ज मेडल मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हरा दिया। कड़े मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाया और दूसरे क्वार्टर में 3-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, टीम इस बढ़त को कायम नहीं रख सकी और ब्रिटेन ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में 15 मिनट के अंदर 2 गोल दाग 4-3 से मैच जीत लिया। मुकेश अंबानी की 24 हजार करोड़ की डील रुकी मुकेश अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर-रिलायंस रिटेल डील मामले में अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रिलायंस-फ्यूचर रिटेल डील पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिलायंस, फ्यूचर ग्रुप की रिटेल संपत्ति खरीदने के सौदे पर आगे नहीं बढ़ सकता है। रिजर्व बैंक ने नहीं घटाया रेट रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 8 वीं बार है जब दरों को जस का तस रखा गया है। इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट को घटाया गया था। इसके मायने ये हैं कि जिन लोगों ने कर्ज लिया है, वे अभी कुछ और समय तक कम ब्याज दरों का आनंद ले सकते हैं। पर जो लोग कर्ज लेना चाहते हैं, उन्हें क्या करना चाहिए, हम बता रहे हैं। शेयर बाजार लाल निशान में बंद बाजार लगातार 4 दिन की तेजी के बाद आज शुक्रवार को कमजोरी के साथ बंद हुए। दिनभर सपाट कारोबार करने के बाद आखिरी घंटे में हल्की मुनाफा वसूली देखने को मिली। सेंसेक्स 215 अंक गिरकर 54,277.72 पर और निफ्टी 56 अंक फिसलकर 16,238 पर बंद हुआ।