Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Aug-2021

कमल नाथ की राहुल गाँधी से मुलाकात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई। कमलनाथ ने कहा कि यह बैठक पंजाब सहित 5 राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी और संगठन के मुद्दों पर को लेकर हुई है। मध्य प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उपचुनाव के मामलों में नहीं पड़ते हैं। यह पूरी तरह से स्थानीय होता है। MP में उग्र आंदोलन की चेतावनी मध्यप्रदेश में अर्द्धनग्न प्रदर्शनों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी और रतलाम में 44 कर्मचारियों पर एफआईआर होने के बावजूद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। मोर्चा ने मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। प्रदेश संयोजक दिनेश शर्मा ने कहा कि एफआईआर के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। बारिश, बाढ़ और तबाही शिवपुरी-श्योपुर, ग्वालियर-दतिया में लगातार बारिश और उफनती नदियों के बाद बाढ़ और तबाही से अभी तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, 25 लोग लापता हैं। जिनकी तलाश रेस्क्यू टीम कर रही हैं। नदियों के किनारे फंसे गांव से 1900 लोगों को बचाया गया है, लेकिन 2 हजार से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए हैं। भारतीय वन सेवा के 26 अफसरों के तबादले राज्य सरकार ने मंगलवार को भारतीय वन सेवा (IFS) के 26 अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें मुख्य वन संरक्षक एवं भोपाल वन विहार नेशनल पार्क के संचालक अजय कुमार यादव भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि विभाग के प्रमुख सचिव की नाराजगी के चलते उन्हें हटाया गया है। छह माह पहले ही यादव को यहां पोस्टिंग मिली थी। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि यादव के कामकाज से वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल नाराज चल रहे थे।