Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
28-Jul-2021

देश में फिर बढ़े कोरोना मरीज देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को तीस हजार से कम मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 43 हजार 654 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 640 लोगों की मौत हो गई। वहीं 41, 678 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।  रेड अलर्ट के बीच तबाही रेड अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में मंगलवार रात से जारी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। प्रदेश भर में 13 लोग लापता हो गए हैं। लाहौल स्पीति के तोजिंग नाले में आई बाढ़ से 10 लोग लापता हो गए हैं। कुल्लू जिला में 25 वर्षीय महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ पार्वती नदी में बह गई है। इसके अलावा कुल्लू में दिल्ली की एक पर्यटक महिला भी लापता हुई है। बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए CM बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए CM बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बोम्मई को पद की शपथ दिलवाई। इससे पहले सोमवार को विधायक दल की बैठक में इस्तीफा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ही मंगलवार को बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। मुंबई के सॉफ्ट पोर्न केस में नया मोड़ मुंबई के सॉफ्ट पोर्न केस में नया मोड़ आ गया है। राज कुंद्रा के बाद अब उनका लगातार सपोर्ट कर रही एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और राज की कंपनी के 3 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ मुंबई के मालाड के मालवाणी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। गहना वशिष्ठ इससे पहले इसी तरह के एक अन्य मामले में अरेस्ट भी हो चुकी हैं। इन चारों पर हॉटशॉट और कुछ अन्य ऐप के लिए अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप है। यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन यूपी के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी. मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव केके शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने यह बात कही.