Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Jul-2021

केंद्र सरकार में कैबिनेट विस्तार से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की। मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वही केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है। थावर चंद मप्र कोटे से कैबिनेट में मंत्री थे। माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह देने के लिए थावर चंद को कैबिनेट से निकाला गया है। 73 साल के थावर चंद 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार उनकी कैबिनेट में शामिल रहे हैं। अभी तक मध्य प्रदेश से मोदी कैबिनेट में 4 मंत्री थे। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, थावर चंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते। ब्यूरो रिपोर्ट ईएमएस टीवी