Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-May-2021

उज्जैन | शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उज्जैन पहुंचे . जहां उन्होने बाबा महाकाल के शिखर दर्शन कर पूजा अर्चना की। मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार कोरोना से नहीं लड़ रही है। आलोचना से लड़ रही हैं।मीडिया के लोगों को भी दबाया जा रहा है। उन पर भी प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। हमारा भारत आज भाजपा सरकार के कारण विश्व भर में बदनाम हो रहा है। 'दुनिया भर में देश की पहचान इंडियन कोरोना' से बन गई है . पहले चीन का कोरोना कहा जाता था। आज पूरे विश्व में सारी मीडिया रिपोर्ट ने इसका नाम भारतीय वैरीअंट कोरोना लिख दिया है।