Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
08-May-2021

WHO ने भी माना, हवा से फैल सकता है कोरोना वायरस कोरोना को महामारी घोषित करने के एक साल बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने आखिर मान लिया है कि कोरोना का वायरस हवा से भी फैल सकता है। WHO के अनुसार "वायरस खराब वेंटिलेशन या भीड़ वाली बंद जगहों में भी फैल सकता है,एयरोसोल हवा में एक मीटर से भी ज्यादा दूर तक जा सकते हैं। रनोट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव अभिनेत्री कंगना रनोट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ध्यान मुद्रा में तस्वीर भी पोस्ट की। मालवाहक विमान ने भारत के लिए भरी उड़ान कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत की मदद के लिए दुनियाभर के कई देश आगे आ रहे हैं। इसी के तहत उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट से 18 टन के तीन ऑक्सीजन यूनिट (प्लांट) और 1,000 वेंटिलेटर लेकर दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान ने भारत के लिए उड़ान भरी है। यह जानकारी ब्रिटिश सरकार ने दी है। देश में 4 लाख 1 हजार 228 नए संक्रमित देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। बीते 24 घंटे में देश में 4 लाख 1 हजार 228 नए संक्रमित मिले। 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए और 4,191 की मौत हो गई। इस महामारी से एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। फल-सब्जियों की कीमतें छू रही आसमान देश में कोरोना का कहर बढ़ा तो लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए हर संभव कोशिश में लग गए। जिसके चलते संतुलित आहार की मांग बढ़ी। नींबू, संतरा, सेब, चीकू, कीवी समेत कई दूसरे फल-सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं।