Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Apr-2021

हवा में ज्यादा तेजी से फैल रहा कोरोना - नीति आयोग आखिरकार केंद्र सरकार ने भी मान लिया है कि कोरोनावायरस का संक्रमण हवा में ज्यादा तेजी से हो रहा है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने सोमवार को ये बात कही। हालांकि, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि दूसरी लहर कम खतरनाक है। कोरोना पर कठघरे में सरकार महाराष्ट्र में रेमडेसिविर की कमी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने नोटिस लिया है। कोर्ट की नागपुर बेंच ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि राज्यों को यह इंजेक्शन किस आधार पर बांटा जा रहा है? कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र में देश के 40% कोरोना मरीज हैं तो उन्हें रेमडेसिविर भी उसी हिसाब से दिए जाने चाहिए। राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन देश की राजधानी दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ हुई बैठक के बाद इसका ऐलान कर दिया। 20 लाख के करीब पहुंचा एक्टिव मरीजों का आंकड़ा देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंच गया है। आज शाम तक ये 20 लाख से भी ज्यादा हो जाएगा। एक्टिव मरीज वो हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है, बाकी या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उनकी मौत हो गई है। पूरे राजस्थान में 15 दिन का लॉकडाउन राजस्थान में 24 घंटे में रिकॉर्ड 10,000 मरीज मिलने के बाद सरकार ने आधी रात को पूरे प्रदेश में 15 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। 3 मई तक प्रदेश में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा।