Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Apr-2021

रायसेन के बरेली तहसील के जामगढ़ गांव में एक ही दिन में 28 पॉजिटिव मरीज मिलने से आधे गांव को सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। सभी ग्रामीणों को बाहर न जाने की सलाह दी गई है। इस गांव की आबादी दो हजार है। यहां पांच दिन पहले अचानक सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ गए थे। यह जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और गांव के चौकीदार ने दी थी। बीते शनिवार और रविवार को यहां पर स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा था। 70 लोगों की कोरोना जांच भी करवाई, जिसमें से 28 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके बाद राजस्व अमले ने गांव के आधे क्षेत्र में जाली लगाकर उसे सील कर दिया। इंदौर में भाजपा की स्थानीय नेत्री फिरदौस पटेल के बेटे फैजान ने मंगलवार आधी रात आजाद नगर में नशे में धुत होकर कार दौड़ाते हुए क्षेत्र में जमकर आतंक मचाया। उसने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई है। घटना के बाद दर्जनों की संख्या में लोग रिपोर्ट लिखवाने आजाद नगर थाने पहुंचे। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। अब सरकार ने सरकारी दफ्तरों में भी सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मास्क लगाकर काम करना अनिवार्य कर दिया है। मास्क नहीं लगाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से 500 रुपए काटे जाऐंगे। कोरोना संक्रमण के इस दौर में वैक्सीन लगवाने के बाद आपने लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखी होगी। ऐसे लोग भी हैं जो खुशी जताते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक बुजुर्ग महिला में कोरोना से ज्यादा वैक्सीन के डर दिखाई दे रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए ले जाते समय वह चिल्लाते हुए नहीं लगाने की जिद कर रही थी। महिला का कहना है कि टीका लगाकर बीमारी क्यों बुलाएं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के श्स्वास्थ्य आग्रहश् को कांग्रेस का भी समर्थन मिलता जा रहा है. कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के बाद पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे और सांसद नकुल नाथ ने इस अभियान का समर्थन किया है. मध्यप्रदेश में गर्मी से राहत राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 9 और 10 अप्रैल को पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही राजधानी में भी गुरुवार शाम को बादल छाने का अनुमान है।