Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Mar-2021

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार 7 दिन में दोगुनी हो गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1712 नए संक्रमित मिले हैं। इसको देखते हुए सरकार ने आने वाले रविवार से बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में संडे को लॉकडाउन का फैसला किया है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में पिछले रविवार से ही इसे लागू किया जा चुका है। अब प्रदेश के 7 शहरों में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 32 घंटे का लॉकडाउन रहेगा। जिन 13 जिलों में रोजाना 20 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं, वहां के लिए कई पाबंदियां लगा दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इंदौर में 477 नए संक्रमित मिले हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले, पिछले साल 9 दिसंबर में 495 केस सामने आए थे। इसी तरह, भोपाल में 385 पॉजिटिव मिले हैं। यह 4 महीने 3 दिन बाद एक दिन में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 20 नवंबर को भोपाल में 378 केस मिले थे। जबलपुर में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। यहां एक दिन में 143 नए संक्रमित मिले हैं। सतना में एक फार्म हाउस पर बड़ी लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने केयर टेयर को पीटकर बंधक बना लिया। इसके बाद फार्म हाउस से 3 करोड़ रुपए नकदी और 3 किलो सोने के जेवर अपने साथ ले गए। फार्म हाउस पूर्व मंत्री स्व. बृजेंद्रनाथ पाठक के भाई और डॉक्टर राजीव पाठक का है। राजीव पाठक का सतना शहर में नर्सिंग होम भी है। शहर के समीप हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया है। एसपी धर्मवीर सिंह यादव खुद मौका मुआयना करने पहुंचे। एसपी ने वारदात की पुष्टि की है। टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से लगे क्षेत्र में 21 घंटे के भीतर 2 बाघों के शिकार का मामला सामने आया है। शिकारियों ने एक बाघ के चारों पंजे काट लिए और उसकी खाल भी उतार ले गए। हालांकि दूसरे बाघ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसे भी शिकार से ही जोड़कर देखा जा रहा है। शिकारी दूसरे बाघ के अंग नहीं ले जा सके। नए वित्त वर्ष के लिए जमीनों के दाम तय करने बनाई गई कलेक्टर गाइडलाइन में प्रस्तावित की गई कीमतों पर बुधवार तक 27 दावे-आपत्ति पंजीयन दफ्तर पहुंची हैं। इसमें भाजपा के दो विधायक और जबकि कांग्रेस के एक विधायक शामिल हैं। दावे-आपत्ति देने वाले ज्यादातर लोगों ने प्रॉपर्टी के दाम नहीं बढ़ाए जाने की बात अपनी आपत्ति में लिखी है। कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल से मुंबई जाने वाले हवाई ट्रैफिक में कमी आने लगी है। हाल ही में यात्रियों की कमी के चलते इंडिगो को मुंबई फ्लाइट कैंसिल करना पड़ी, जबकि कारण ऑपरेशनल बताया गया। वर्तमान में भोपाल से मुंबई के बीच इंडिगो की दो और एअर इंडिया की एक उड़ान है। इंडिगो की मार्निंग मुंबई फ्लाइट को छोड़ दें तो कंपनी की दोपहर वाली और एअर इंडिया की शाम वाली फ्लाइट्स में यात्रियों की संख्या लगातार घटने लगी है। वन विहार नेशनल पार्क में शाकाहारी वन्यप्राणियों की गणना के आंकड़े जारी किए गए। इसके तहत यहां सिर्फ 4.7 फीसदी वन्यप्राणियों की संख्या में वृद्धि हुई है। वाइल्ड लाइफ मुख्यालय ने वन्यप्राणियों की संख्या में कम बढ़ोतरी को देखते हुए वन विहार से 250 चीतलों को गांधी सागर वन्यजीव सेंचुरी में शिफ्ट करने को कहा है।