Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
12-May-2025

नक्सलियों सरेंडर करो या मार दिए जाओगे लाल सलाम वालों को जीने का हक नहीं तालाब में अज्ञात व्यक्ति ने डाला जहर हजारों मछलियों की मौत बौद्ध अनुयायियों ने हर्षोल्लास से मनाई तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज हमारे देश की सीमा और अंतरिक सुरक्षा सबसे सुरक्षित हाथों में है जिसका परिणाम दुनिया ने अभी.अभी ही देखा है। दुनिया ने देखा कि हमने 3 से 4दिनों की लड़ाई में ही दुश्मनों के हालात खस्ता की है। देश की सीमा पर जो हुआ है वो सब हम देशवासियों के लिए बड़ा ही गौरवशाली क्षण रहा है। इसके अलावा बालाघाट में सुरक्षा जवानों ने भी आंतरिक सुरक्षा में जो कर दिखाया है वो प्रदेश का साहस बड़ा रहा है। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा जवानों का अदम्य साहस और वीरता दिखाई देती है। मुख्यमंत्री ने पुलिस का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक नक्सली बालाघाट की धरती पर ही मारे गए है। सीआरपीएफ हॉक फोर्स और मप्र पुलिस जवानों के साहस के बल पर ही प्रदेश के 12 जिले जो नक्सल प्रभावित थे। आज बालाघाट मंडला और डिंडोरी में ही सीमित कर दिया है। सीधी बात है आंतरिक सुरक्षा में जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहें है। यह बात मुख्यमंत्री डॉण्यादव ने बालाघाट जिले के लांजी में 64 सुरक्षा जवानों के क्रम से पूर्व पदोन्नति कार्यक्रम में कहीं। रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम गर्रा के एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ज़हर डाले जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिससे हजारों मछलियों की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियों को तैरते हुए देखा। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। प्राथमिक जांच में तालाब के पानी में किसी रासायनिक पदार्थ की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है।पुलिस विभाग और मत्स्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मछलियों और पानी के नमूने परीक्षण के लिए लैब भेज चुकी हैं। इस घटना से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा है साथ ही जिन लोगों की आजीविका मछली पालन पर निर्भर थी उन्हें भी भारी क्षति हुई है। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी बैशाख पूर्णिमा के दिन बौद्ध अनुयायियों द्वारा तथागत भगवान गौतम बुद्ध की २५८८ वीं जयंती १२ मई को हर्षोल्लास के साथ आस्थापूर्वक मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा को त्रिगुण पावन पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। शहर मुख्यालय में सार्वजनिक जयंती समारोह समिति द्वारा गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के वार्ड नंबर १३ बूढ़ी स्थित समता भवन बौध्द विहार में भगवान गौतम बुद्ध की विशेष पूजा वंदना कर किया गया। तत्पश्चात सुबह ८ बजे शहर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा आम्बेडकर चौक में एकत्रित होकर डॉ. बाबा साहब की प्रतिमा व भगवान गौतम बुद्ध के छायाचित्र पर माल्र्यापण कर पूजा वंदना की गई। सुबह ९ बजे पंचशील बौद्ध विहार समता भवन बूढ़ी में भिक्खु संघ द्वारा परित्राण पाठ किया गया। तत्पश्चात् सार्वजनिक जयंती समारोह समिति द्वारा भोजन दान कार्यक्रम संपन्न कराकर दोपहर १२ बजे पूज्य भंते जी द्वारा धम्मदेशना पाठ किया गया। बुद्ध जयंती पर शहर मुख्यालय सहित जिले भर में सुबह से देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। . हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा १२ मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग की शुरुआत करने वाली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उनके छाया चित्र के समीप मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि देकर किया गया। इस अवसर पर फ्लोरेंस नाइटिंगल के जन्म दिवस पर केक भी काटा गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगल के सेवा भाव को याद करते हुये उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुये सभी नर्सो को उनके बताए मार्गो पर चलने प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नर्सेस व स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।