Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Feb-2021

इंटरनेट के लिए सेंसर बोर्ड ! केंद्र सरकार ने गुरुवार को सोशल मीडिया, OTT प्लेटफॉर्म और डिजिटल न्यूज के लिए गाइडलाइन जारी की। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी रूल्स, 2021, के तहत अब OTT platforms को अपने कंटेट को क्लासिफाई करना होगा कि वे किस कैटेगरी के हैं और किस उम्र के यूजर उस कंटेंट को देख सकते हैं। महंगाई में ममता बनर्जी का सहारा बनी ई - स्कूटी पश्चिम बंगाल में TMC बनाम BJP की सियासी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बढ़ती महंगाई को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध किया। गले में महंगाई का पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री ई-स्कूटी से राज्य सचिवालय तक पहुंचीं। उन्होंने पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें बढ़ने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ममता के इस ई-बाइक रैली में बड़ी संख्या में सचिवालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुडुचेरी में PM की रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सियासी संकट से जूझ रहे पुडुचेरी पहुंचे। यहांं उन्होंने लगभग 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने एक रैली की। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाईकमान कल्चर से पुडुचेरी को नुकसान हुआ। मैं देख रहा हूं कि पुडुचेरी की हवा बदल रही है। पुलिस को खुला चैलेंज 26 जनवरी को लालकिला उपद्रव मामले में एक लाख के इनामी पंजाबी गैंगस्टर लक्खा सिंह सिधाना ने दिल्ली पुलिस को फिर से चुनौती दी है। इंटरनेट मीडिया पर फिर एक वीडियो अपलोड कर लक्खा सिंह सिधाना ने कहा है कि बठिंडा में उसकी रैली सफल हो गई और अब दिल्ली में रैली करनी है। असम में शाह की कांग्रेस को चुनौती गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने नगांव के महामृत्युंजय मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर की। इसके बाद एक रैली को संबोधित किया। इसमें उन्होंने मोदी सरकार के कामकाज का हिसाब तो दिया ही, कांग्रेस से भी पिछले 70 साल का हिसाब मांगा। जे पी नड्डा ने बंकिम चंद्र को दी श्रद्धांजलि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने के पार्टी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र अभियान का शुभारंभ किया है। इसके बाद नड्डा ने कोलकाता में बंकिम चंद्र चटोपाध्याय के आवास और म्यूजियम का दौरा किया और उन्होें श्रद्धांजलि दी। भारत-पाक की बातचीत फिर ट्रैक पर लंबे समय बाद एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्तों को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि आज यानी 24-45 फरवरी की रात से ही उन सभी पुराने समझौतों को फिर से अमल में लाया जाएगा, जो समय-समय पर दोनों देशों के बीच हुए हैं। महाराष्ट्र के 229 स्टूडेंट पॉजिटिव महाराष्ट्र के वाशिम जिले से परेशान करने वाली खबर आ रही है। यहां एक ब्वॉयज हॉस्टल में एकसाथ 229 स्टूडेंट्स और 3 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस हॉस्टल में अमरावती, नांदेड़, वाशिम, बुल्ढाना और अकोला के 327 स्टूडेंट्स रहते हैं। अब पूरे हॉस्टल को क्वारैंटाइन सेंटर में बदल दिया गया है। अगले वित्त वर्ष में 13.7 प्रतिशत रहेगी वृद्धि मूडीज ने अगले वित्त वर्ष के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान पहले के 10.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 13.7 प्रतिशत कर दिया। आर्थिक गतिविधियों के सामान्य होने और कोविड- 19 का टीका बाजार में आने के बाद बाजार में बढ़ते विश्वास को देखते हुये यह नया अनुमान लगाया गया है। भारत भी ला रहा अपनी क्रिप्टोकरेंसी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तेजी से तकनीकी में आगे बढ़ने की तैयारी में है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि हम एक डिजिटल करेंसी पर काम कर रहे हैं, क्योंकि हम तकनीकी क्रांति में पीछे नहीं रहना चाहते हैं।