Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Feb-2021

1 मध्यप्रदेश के सीधी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस बाणसागर नहर में गिर गई। अब तक 4 के शव नहर से निकाले गए हैं। 7 यात्रियों को बचाया गया है। बस में 54 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा रामपुर के नैकिन इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ है। बस सीधी से सतना जा रही थी। 2 शिवराज कैबिनेट की बैठक मंगलवार को दोपहर 12रू30 बजे मंत्रालय में होगी। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। सरकार की तैयारी 2 मार्च को बजट विधानसभा में पेश करने की है। सोमवार को देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बजट के ड्राफ्ट पर वरिष्ठ अफसरों के साथ चर्चा की है। इसके बाद देर शाम बजट प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने का निर्णय वित्त विभाग ने लिया। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि शिवराज सरकार का अगले वित्तीय वर्ष के लिए राज्य का बजट अनुमान लगभग सवा दो लाख करोड़ का होने की संभावना है। 3 मध्यप्रदेश के गुना में 5 महीने की गर्भवती के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला का पति उसे दूसरे युवक के पास छोड़ गया था। इस बात से नाराज महिला के ससुराल पक्ष वालों ने उसका जुलूस निकाला। महिला के कंधे पर एक बच्चे को बैठाकर 3 किमी तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर नंगे पैर घुमाया गया। रास्तेभर महिला को लाठी-डंडे से पीटते रहे, पत्थर भी मारे। पुलिस रिकॉर्ड में घटना 9 फरवरी की है, लेकिन सोमवार यानी 15 फरवरी को इसका वीडियो वायरल हुआ। 4 राज्य निर्वाचन आयोग अप्रैल में नगरीय निकाय चुनाव कराने के बाद पंचायत चुनाव करा सकता है। इसका पहला चरण स्कूलों की बोर्ड परीक्षा के पहले हो सकता है। प्रदेश में लगभग 23 हजार पंचायतों का कार्यकाल एक साल पहले समाप्त हो चुका है। ग्राम, जनपद व जिला पंचायत के चुनाव कराए जाने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गविजय सिंह के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से 18 मई तक होंगी। 5 केंद्र के बाद अब राज्य सरकार भी अपने परिवार पेंशन नियमों में सुधार करने जा रही है। केंद्र ने हाल ही में पेंशन नियमों में संशोधन किया है, जिसके अनुसार यदि पति-पत्नी दोनों केंद्र सरकार की सेवा में हैं। दोनों की मृत्यु हो जाती है तो दोनों के मूल वेतन की 50 फीसदी राशि पेंशन के रूप में आश्रित को मिलेगी। अभी तक माता-पिता में जिसकी भी पेंशन अधिक होती थी, उनकी मृत्यु के बाद आश्रित को मिलती थी। 6 शिवराज सरकार ने नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव से ठीक पहले कर्मचारी और किसान जैसे बड़े तबके को साधने पर फोकस किया है। अगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 13 फीसदी तक बढ़ाने का प्रावधान करने की तैयारी है। वित्त विभाग ने सभी विभागों से जानकारी बुलाकर 25 फीसदी डीए करने के हिसाब से होमवर्क कर लिया है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को लेना है। 7 धाकड़ फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत चूरना अभयारण्य में रुकी हुई हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े 5.30 सारनी शूटिंग पर जाते समय कंगना रनौत शाहपुर के पतौवापुरा में सजी मिट्टी के बर्तनों की दुकान पर रुकीं। इस दौरान दुकान पर एक छोटा बालक लकी प्रजापति और उसकी बहन वैशाली बैठे थे। कंगना ने दोनों बच्चों से मिट्टी के बर्तनों के बारे में पूछा और मिट्टी से बने कप, जग और गिलास खरीदे। सुरक्षा गार्डों से घिरी कंगना को देख आसपास लोग एकत्र हो गए और फोटो भी निकालने लगे। खरीददारी करने के बाद कंगना रनौत सारनी के लिए रवाना हो गईं। 8 पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों से पब्लिक को राहत भले ही न मिले, लेकिन इसका सियासी विरोध तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को घेरते हुए कहा कि कहां गायब हो गई साइकिलें? क्या पंचर हो गई हैं? उन्होंने मध्यप्रदेश में 20 फरवरी को आधे दिन का स्वैच्छिक बाजार बंद का आह्वान किया है। इस दिन प्रदर्शन को लेकर भी रणनीति बन रही है। संभावना है कि कांग्रेस के विधायक 22 फरवरी को साइकिल चलाकर विधानसभा जाएंगे। 9 जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10-10 खेत तालाब बनाए जाएंगे। यह काम इसी माह से शुरू होगा और 15 जून तक पूरा भी कर लिया जाएगा। एक खेत तालाब से औसतन 5 एकड़ जमीन सिंचित होती है। इस हिसाब से देखा जाए तो जिले की 734 ग्राम पंचायतों में 7340 खेत तालाब बनेंगे। इससे सीधे तौर पर 36 हजार 700 एकड़ जमीन सिंचित होगी। इसका सीधा असर खेती की पैदावार पर पड़ेगा।