Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Jan-2021

1 टस से मस होने को तैयार नहीं किसान विज्ञान भवन में सरकार और किसानों के बीच 10वें दौर की बैठक में भी कृषि कानूनों का मसला सुलझता नहीं दिख रहा है। बैठक के दौरान किसान कृषि कानूनों की वापसी पर अड़े रहे। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील की कि हमने भी आपकी कुछ मांगें मानी हैं। क्या आपको ये नहीं लगता कि आपको कुछ लचीलापन दिखाना चाहिए। 2 कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का संग्राम कृषि कानूनों पर केंद्र व किसानों में नौवें दौर की बात के बीच शुक्रवार को कांग्रेस ने देश के कई हिस्सों में किसान अधिकारी रैली निकाली। नई दिल्ली में पूर्व कांग्रेस चीफ राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका भी शामिल हुईं। दोनों ने ट्रक पर सवार होकर राज भवन मार्च में हिस्सा लिया। रैली के दौरान राहुल और प्रियंका उन सांसदों से भी मिले जो जंतर-मंतर पर बैठकर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। 3 किसानों का सम्मान नहीं करते पीएम - राहुल गांधी इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों का सम्मान नहीं करते और केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को सिर्फ थकाना चाहते हैं।” 4 राम मंदिर निर्माण की भारत के पहले नागिरक ने की शुरुआत राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के पहले दिन शुक्रवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरिजी महाराज को भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामनाओं के साथ 5 लाख रुपये की धनराशि दान में दी। 5 दिल्ली में नए संसद भवन के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू दिल्ली में नए संसद भवन के कंस्ट्रक्शन का काम आज से शुरू किया जाएगा। करीब 100 साल बाद नया संसद भवन बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 865 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कई अहम प्रोजेक्ट्स डिजाइन कर चुके अहमदाबाद के आर्किटेक्ट बिमल पटेल ने नए संसद भवन की डिजाइन तैयार की है। 7 नए कृषि कानूनों को लेकर IMF का बयान सरकार ने खेती से जुड़े जो नए कानून बनाए हैं, वे भारत के कृषि क्षेत्र में सुधार की तरफ बढ़े बड़े कदम हो सकते हैं, यह बात इंटरनेशनल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन (IMF) ने कही है। लेकिन IMF का यह भी कहना है कि नई व्यवस्था के लागू होने के दौरान जिन लोगों को नुकसान होगा, उनके लिए सरकार को सोशल सिक्योरिटी का इंतजाम भी करना होगा। 8 38 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रहे जो बाइडेन ने अपना सबसे अहम चुनावी वादा निभाने का ऐलान कर दिया। बाइडेन ने कोरोना की वजह से गंभीर रूप से प्रभावित हुई अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज का ऐलान किया। इसके बाद हर अमेरिकी के खाते में 1400 डॉलर यानी करीब 30 हजार रुपए आएंगे। 9 कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9.35 करोड़ के पार दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9.35 करोड़ के ज्यादा हो गया। 6 करोड़ 67 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 20 लाख 01 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। फ्रांस में हालात तीन महीने पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गए हैं। यहां सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया है। 10 अब तक करीब 20 लाख लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से दुनिया भर में करीब 20 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से करीब 70% मौतें अमीर देशों में हुई है। जबकि दुनिया की 70% से ज्यादा आबादी गरीब देशों में रहती है। जहां मौत का आंकड़ा 30% से भी कम है। 11 रघुराम राजन की सरकार को सलाह आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कर्ज का बोझ कम करने के लिए सरकार को एक अहम सलाह दी है। रघुराम राजन ने कहा कि भारतीय इक्विटी बाजारों के उच्चतम स्तर पर होने का लाभ उठाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) में हिस्सेदारी बेचना चाहिए और खर्च की प्राथमिकता इस तरह तय करनी चाहिए कि अर्थव्यवस्था फिर पटरी पर लौटे। 12 बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स ने दिन में 860.92 की रेंज में कारोबार किया। एक समय इंडेक्स 48,796 के निचले स्तर तक फिसल गया था। हालांकि अंत में 238.88 अंक रिकवर कर 49,034.67 पर बंद हुआ।