Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-Jan-2021

दुनिया की टॉप टेक कंपनियों में शुमार गूगल में भी कर्मचारियों ने एक यूनियन बना लिया है। ये यूनियन कर्मचारियों के बेहतर वेतन, नौकरी की सुविधाओं, अच्छा वर्क कल्चर के लिए काम करेगा। गूगल के 225 इंजीनियरों कर्मचारियों ने सैन फ्रांसिस्को में कर्मचारी यूनियन बनाई है। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि देश वायरस के नए स्ट्रेन (रूप) से जूझ रहा है। इस कदम के तहत प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को भी बंद करना शामिल है जो बुधवार से लागू हो जाएगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सोमवार को भारतीय ध्वज लगाया गया। इसके साथ ही भारत का इस शक्तिशाली निकाय में दो वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर कार्यकाल शुरू हो गया। इस मौके पर भारत ने कहा कि वह आतंकवाद जैसे मानवता के दुश्मनों के खिलाफ आवाज उठाने कभी पीछे नहीं उठेगा। रूस से एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली की खरीद भारत के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों की मुश्किल खड़ी कर सकती है। अमेरिकी संसदीय रिपोर्ट में इसके संकेत मिले हैं। रिपोर्ट में अमेरिकी सरकार को भारत पर कड़े प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है। 2018 में जब भारत ने रूस के साथ यह डील की थी तब ट्रंप प्रशासन ने भी प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। अफगानिस्तान सरकार ने बिना किसी को भनक लगे चीन के 10 जासूसों को माफी दे दी है। उन्हें अब चार्टर्ड प्लेन के जरिये चीन वापस ले जाया गया है। चीन के इन जासूसों को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकी सेल चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सभी जासूस चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़े बताए जा रहे हैं, इसमें एक महिला भी शामिल है।