Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Dec-2020

एक ओर कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है, वहीं लंदन से एक चुनौतीभरी खबर आई है। दरअसल ब्रिटेन में एक ह्यूमन ट्रायल चैलेंज होने जा रहा है। लंदन के रॉयल फ्री अस्पताल में ये चैलेंज किया जाएगा। इसमें 2,500 ब्रिटिश नागरिक जानबूझकर कोरोना पॉजिटिव होंगे। इसके बाद इन्हें वैक्सीन दी जाएगी। चीन अक्सर अपनी कुुंठा सरकारी मुखपत्र श्ग्लोबल टाइम्स्य में प्रकाशित करता रहा है। वह भारत और रूस के करीबी रिश्तों पर अपनी भड़ास निकालने की कोशिश करता रहा है। इसी कड़ी में भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के रद्द होने की खबर सामने आते ही उसने जहर घोलने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता रूल्दा सिंह के तीन संदिग्ध हत्यारे 11 साल बाद ब्रिटेन में दबोचे गए हैं। ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक, तीनों संदिग्ध आरोपी ब्रिटिश मूल के सिख हैं। इस्राइल के विमान लेबनान के कुछ हिस्सों में उड़ान भरते समय शुक्रवार तड़के बेहद नीचे आ गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। कुछ नागरिकों ने बेरूत के आसमान में मिसाइलें देखने की बात भी कही है। इसके कुछ मिनट बाद ही सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने मध्य सीरिया के मस्यफ शहर में धमाकों की खबर भी दी है। जापान ने भारत को एशिया का गुरुत्व केंद्र बताते हुए चार प्रमुख देशों की मौजूदगी वाले क्वाड समूह की दिशा में भारत से और ज्यादा प्रतिबद्धता दिखाने का आग्रह किया है। जापान के उप रक्षा मंत्री याशुहिदे नाकायामा ने एक भारतीय समाचार चैनल से बातचीत में क्षेत्र के प्रमुख समुद्री जोन में चीनी सेना के उत्तेजक रवैये से उभरती चुनौतियों को लेकर भी चिंता जताई।