राज्य
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए बयान को लेकर वह कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं । उनके बयान को लेकर कांग्रेस ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है । कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह उनका कबूल नामा है । लेकिन इसके आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब यह बताना चाहिए कि इस खरीद-फरोख्त के लिए इतना पैसा उनके पास कहां से आया ।