Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Dec-2020

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के दौरे पर हैं । उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक ली थी । दिग्विजय सिंह के बैठक में शामिल होने को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को लोकसभा चुनाव में भोपाल से 3:30 लाख से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था । और वैसे भी मिस्टर बंटाधार है । उनके कदम जहां जहां पढ़ते हैं वहां वहां कांग्रेस की हार होती है ।