राज्य
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए बयान पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा उनका बचाव करते नजर आए । गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा था कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ था । उनके इस बयान के सवाल पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने जो बयान दिया वह हास्य विनोद था ।