Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Dec-2020

1 शिक्षा विभाग ने फिर बदली गाइडलाइंस मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग ने स्कूल दोबारा खोलने और छात्रों की उपस्थिति को लेकर अपने दिशा-निर्देशों में एक बार फिर बदलाव किया है। अब शिक्षा विभाग का कहना है कि छात्र स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं हैं। वहीं, विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति उनके माता-पिता की सहमति पर ही निर्भर रहेगी। 2 एमपी में अभी से रिकॉर्ड ठंड अरब सागर से आने वाली नमी में कमी होते हुए प्रदेश भर में बादल छंटने लगे हैं। इसके बाद ठंड ने जोर पकड़ लिया है। यही कारण रहा कि भोपाल समेत प्रदेश भर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई। दिन का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर पहली बार सीजन में 18.9 डिग्री तक आ गया। 3 उपवास नहीं पश्चाताप करो - शिवराज सिंह चौहान जबलपुर के गोल बाजार मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा भी शामिल हुए.सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज कल कमलनाथ और दिग्गी राजा को किसान प्रेम जागा है.उपवास करने की बात कह रहे हैं.अरे उपवास नहीं पश्चाताप करो. 4 अवॉर्ड वापसी गैंग से अवॉर्ड छीन लेना चाहिए - VD शर्मा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने रीवा में आयोजित बीजेपी के किसान सम्मलेन में अवॉर्ड वापसी पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग अवॉर्ड वापस कर रहे हैं उनसे अवॉर्ड वापस नहीं लेना चाहिए बल्कि छीन लेना चाहिए. 5 विधायकों को महापौर का टिकट दिया जाना अभी तय नहीं - वासनिक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने विधायकों और पूर्व विधायकों को महापौर का चुनाव लड़ाने को लेकर कहा कि अभी हमने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया हैl इसका निर्णय पीसीसी चीफ कमलनाथ से चर्चा के बाद किया जाएगाl प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और जिला कांग्रेस के साथ चर्चा के बाद इस पर अंतिम निर्णय होगाl 6 नामातंरण के लिए नगर निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं शहर के लोगों को अब नामातंरण कराने के लिए नगर निगम के वार्ड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। नगर निगम भोपाल ने नागरिकों की सुविधा के लिए सुगम पोर्टल का शुभारंभ आज से कर दिया है। नगर निगम आयुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि अब रजिस्ट्री के बाद नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स में उसे दर्ज करने के लिए पोर्टल के माध्यम से सीधा काम हो सकता है। 7 देश के किसानों को गुमराह करने की हो रही कोशिश - नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में एक किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि कानूनों पर देशभर के अन्नदाताओं को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम उनकी मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने ग्वालियर में गुना, रीवा, सागर व अन्य जिलों से आए किसानों की ओर से कृषि कानूनों का समर्थन करने पर आभार जताया । 8 जस्टिस मोहम्मद रफ़ीक होंगे मध्यप्रदेश के नए चीफ़ जस्टिस जस्टिस मोहम्मद रफ़ीक मध्यप्रदेश के नए चीफ़ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तबादलों की अनुशंसा कर दी है, जस्टिस मोहम्मद रफ़ीक का उड़ीसा से मप्र हाईकोर्ट तबादला हुआ है। 9 19 दिसंबर को कांग्रेस का महाआंदोलन मध्यप्रदेश कांग्रेस 19 दिसंबर को पूरे प्रदेश में विरोध दिवस मनायेगी, पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि समेत किसान विरोधी काले कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी।