राज्य
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अपने क्षेत्र में बन रही सड़क का औचक निरीक्षण करने अचानक जा पहुंचे । इस दौरान उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य स्लिप फॉर्म पेवर मशीन की जगह तगाड़ी फावड़े से किए जाने को लेकर नाराजगी जताई । और मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को जमकर लताड़ा । इतना ही नहीं सड़क बनाने में की जा रही लीपापोती से नाराज प्रोटेम स्पीकर ने सड़क के निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा कर पुनः मशीन से सड़क बनाए जाने के निर्देश भी दिए ।