Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Dec-2020

1 मंदिर में चोरी की फिर वहीं सो गया अब तक आपने मंदिरों में चोरी की कई घटनाएं सुनी होगी. लेकिन शाजापुर के मंदिर से चोरी की अजीब घटना सामने आयी है. जहां चोर ने सामान तो चुराया लेकिन वह उसे लेकर भाग ही नहीं पाया. अचानक उसे नींद आ गयी, जिसके बाद वह वही सो गया और सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पलंग पर सो रहे युवक को उठाया तो कहने लगा ठंड बहुत है। 2 पूर्व केंद्रीय मंत्री ने छोडी़ कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताजसिंह फिर भाजपा के साथ हो गए हैं। दो दिन पहले उनकी मुलाकात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से हुई थी। सिंह भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित बीजेपी के किसान सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होने भाजपा की सदस्यता ली। 3 किसानों को साधने में लगी भाजपा कृषि कानून बिलों को लेकर भाजपा ने किसानों को साधना शुरू कर दिया है । मंगलवार को शिवराज सरकार ने राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में किसान सम्मेलन का आयोजन किया । किसान सम्मेलन में सीएम शिवराज ने तीनों कृषि बिलों के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से समझाया और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही योजनाओं के बारे में भी उन्हें जानकारी दी। 4 किसानों के लिए उपवास रखेंगे दिग्गी - कमलनाथ किसानों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित सभी कांग्रेस नेता उपवास रखेंगे। कांग्रेस नेता प्रदेश मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक किसानों के समर्थन में उपवास रखेंगे। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी है। किसान आंदोलन के समर्थन में अब कांग्रेस भी सड़क पर उतरेगी। 5 अपना बोझ कमलनाथ ने किसानों पर लादा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हमें किसान विरोधी कहते हैं। जबकि उन्होंने किसानों के सिर पर ब्याज का बोझ लाद दिया। 6 राजकुमार संतोषी भोपाल में करेंगे 3 फिल्मों की शूटिंग घायल, दामिनी, अंदाज अपना-अपना, जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले निर्देशक राजकुमार संतोषी अपनी नई फिल्म के लिए इन दिनों रेकी करने भोपाल आए। इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की।राजकुमार संतोषी ने कहा कि मैं अगले साल भोपाल में तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहा हूं । मैं यहां अपना ऑफिस भी खोल रहा हूं। साथ ही फिल्म एकडमी खोलने की भी इच्छा है। 7 शिवराज ने पलटा कमलनाथ सरकार का फैसला कमलनाथ सरकार का एक और फैसला शिवराज सरकार ने पलट दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रेत खनन नीति में संशोधन मंजूरी दे दी गई है। अब ठेकेदार ने अनुमतियां जारी होने के बाद काम शुरू नहीं किया तो सुरक्षा राशि सरकार राजसात कर लेगी। 8 आश्वासन से फिर समझे शिक्षक मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के एक साल बाद भी ज्वाइनिंग नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवारों ने मंगलवार को भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के एमपी नगर स्थित कार्यालय को घेर लिया ।करीब 7 घंटे के प्रदर्शन के बाद भी उम्मीदवारों को सिर्फ आश्वासन ही मिला। इस बार उन्हें अप्रैल में पोस्टिंग दिए जाने की बात कही गई। जिसके बाद उन्होने धरना खत्म कर दिया। 9 कृषि कानून पर पहली कार्य़वाई केंद्र सरकार के नए कृषक उपज व्यापार और वाणिज्यिक अधिनियम 2020 के तहत प्रदेश में सोमवार को पहली कार्रवाई की गई। एक किसान को उसकी उपज की खरीदी की रसीद और तय समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर व्यापारिक फर्म पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई पाटन एसडीएम आशीष पांडेय ने की। 10 18 दिसंबर को शिवराज किसानों को देंगे 1,600 करोड़ रुपये की राहत राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 दिसंबर को पूरे प्रदेश के 35 लाख 50 हजार से ज्यादा किसानों को 1,600 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित करेगें । इसमें पहले की बकाया राशि के अलावा सोयाबीन सहित अन्य फसलों को अतिवर्षा से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की राशि भी शामिल रहेगी। 11 कानून वापस नहीं हुआ तो दिल्ली कूच करेंगे एमपी के किसान दिल्ली की सिंघु बॉर्डर पर पिछले 20 दिनों से किसान लगातार डटे हुए हैं. वे केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. उसी आंदोलन की आग अब मध्य प्रदेश में भी बढ़ती नजर आ रही है. प्रदेश के नरसिंहपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया. 12 भोपाल, पचमढ़ी में कोहरा; कल बारिश के आसार प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस सीजन में पहली बार कोहरे का खासा असर नजर आया। मंगलवार सुबह भोपाल में विजिबिलिटी 50 मीटर से लेकर 200 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग के अऩुसार बुधवार सुबह तक कोहरा और हल्की बारिश की संभावना है। अब दिन के बाद रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।