Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Dec-2020

कृषि कानून बिलों को लेकर भाजपा ने किसानों को साधना शुरू कर दिया है । मंगलवार को शिवराज सरकार ने राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में किसान सम्मेलन का आयोजन किया । यह किसान सम्मेलन भोपाल एवं नर्मदा पुरम संभाग का था जिसमें इन दोनों संभागों से आए हुए किसान शामिल हुए थे । इस सम्मेलन को खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया । उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल सहित दोनों संभागों के तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे । किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन की शुरुआत एक नए शायराना अंदाज में की । किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने तीनों कृषि बिलों के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से समझाया । और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही योजनाओं के बारे में भी उन्हें जानकारी दी। जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , सॉइल हेल्थ कार्ड , किसानों की आय दोगुनी करने , फसलों के मूल्यों का किसानों के द्वारा निर्धारण करने , अनाज का समर्थन मूल्य सहित अन्य जानकारियां किसानों को विस्तृत रूप से समझाई । इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर जमकर हमला भी बोला ।