राज्य
बंगाल में भाजपा नेताओं पर हुए हमले के बाद सियासत तेज हो गई है । शुक्रवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अमिताभ बच्चन की ससुराल पहुंचे । उन्होंने श्यामला हिल्स पहुंच कर अमिताभ बच्चन की सास इंद्रा भादुड़ी से मुलाकात कर कौन से बंगाल की जनता के नाम संदेश देने की अपील की । उन्होंने उनसे अपील करते हुए कहा कि वह बंगाल की जनता से राष्ट्रवाद के साथ जुड़ने की अपील करें । इसके अलावा उन्होंने भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश में रहने वाले बंगालियों के साथ होने वाली बैठक में आने के लिए न्योता भी दिया ।