भोपाल में अब दीपावली और अन्य त्यौहार के दिन सिर्फ रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की जा सकेगी। भोपाल कलेक्टर ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शहर में वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इस कारण राजधानी में अब सिर्फ 2 घंटे ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। यह आदेश सिर्फ दीपावली के लिए ही नहीं है, बल्कि दीपावली के साथ अन्य त्यौहारों जैसे छठ पूजा, क्रिसमस और नव वर्ष की रात पर भी लागू रहेगा। हालांकि दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि प्रदेश में खुशियों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। प्रदेश वासी दिल खोलकर पटाखे चला सकेंगे। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उप चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले 67ः प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले।बीजेपी-कांग्रेस, बीएसपी, अन्य दलों और निर्दलियों को मिलाकर कुल 355 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। इसमें से 236 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले। उपचुनाव के रिजल्ट से साफ है कि निर्दलियों के चुनाव मैदान में उतरने से पार्टियों के उम्मीदवारों को फायदा-नुकसान हुआ या नहीं, लेकिन वोटर्स के सामने नोटा की ताकत बढ़ी है और उनके सामने निर्दलियों को भी नापसंद किए जाने का विकल्प नोटा बनता जा रहा है। भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में स्थित मॉड्यूलर सुलभ टॉयलेट में आग लग गई। आग वहां स्थित पानी की टंकी तक पहुंच गई। इसमें करीब आधा दर्जन से अधिक शौचालय जलकर खाक हो गए। यह नगर निगम ने खुले में शौच (ओडीएफ) मुक्त भोपाल अभियान के तहत 4 साल पहले बनाए थे। हालांकि आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान उसमें कोई नहीं था। भोपाल में 19 साल की दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की बोल और सुन नहीं पाती है। आरोपी एक सरकारी अस्पताल में ड्राइवर है और उसने सरकारी जीप से ही लड़की को अगवा किया था। दुष्कर्म के बाद वह आरोपी पीड़ित को हनुमानगंज इलाके में छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। लड़की ने लोगों की मदद से उसे पकड़वाया और पुलिस के हवाले करवा दिया। कोलार थाने के टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि 19 साल की लड़की को मंगलवार शाम को बीमा कुंज इलाके से अगवा किया गया था। उसके पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बुधवार दोपहर हनुमानगंज पुलिस ने लड़की के बरामद होने की जानकारी दी। मध्य प्रदेश विधान सभा उप चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों को फिलहाल सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विराम दे दिया है। सीएम ने कहा फिलहाल मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जाएगा। मीडिया के पूछने पर सीएम ने कहा-फिलहाल विस्तार की कोई योजना नहीं है। उप चुनाव में पार्टी को मिली जीत और 3 मंत्रियों के चुनाव हारने के कारण मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे थे। सीएम शिवराज सिंह ने ये बात आत्म निर्भर एमपी का रोडमैप जारी करने के बाद मीडिया के सवाल पर ये बात कही। उप चुनाव जीतने के बाद सरकार अब प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने के लक्ष्य पर फोकस कर रही है।भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए रोडमैप जारी किया। उन्होंने कहा ये रोडमैप पीएम मोदी की प्रेरणा से तैयार किया गया है। छह माह के लंबे मंथन के बाद शिवराज सरकार ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप 2023 तैयार कर लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में इसे जारी करते हुए कहा कि यह चुनौती को अवसर में बदलने का रोडमैप है। इसमें दावा किया गया है कि किसानों की आय दोगुनी करने के साथ रोजगार के मौके बढ़ाये जाएंगे। इसके लिए निवेश को बढ़ावा देने के साथ कृषि को प्रसंस्करण से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल (अटल प्रोग्रेस वे) एक्सप्रेस वे और नर्मदा एक्सप्रेस वे सिर्फ सड़क ही नहीं बल्कि विकास के मार्ग होंगे। इनके दोनों ओर औद्योगिक पार्क विकसित किये जाएंगे। भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस वे को आदर्श बनाया जाएगा। निवेश को बढ़ावा देने के साथ जरूरी धनराशि का इंतजाम बजट के बाहर से किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक, कमिश्नर और कलेक्टर शामिल हुए। राज्य शासन ने अशोकनगर एवं दतिया के कलेक्टर्स के बाद अब गुरूवार को दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया। इन जिलों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया था। अब इन जिलों में पुनरू पुलिस अधीक्षकों की वापसी हो गयी हैं। अमन सिंह राठौड़ को दतिया तथा रघुवंश कुमार सिंह को अशोकनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया हैं। इसी के साथ इन जिलों में पदस्थ पुलिस अधीक्षकों को पुनरू पूर्व स्थलों पर पदस्थ कर दिया गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के शासन काल में राज्यमंत्री का दर्जा पा चुके नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा को एसडीएम कोर्ट से बेल मिल गई है। बाबा को 8 नवंबर को जेल भेजा गया था। चार दिन बाद पांच लाख रुपए की बैंक गारंटी पर जमानत मिली। एसडीएम कोर्ट से जमानत के संबंध में आदेश पारित नहीं होने पर बाबा के वकील सेशन कोर्ट चले गए थे। इसी बीच, शाम को सूचना आई कि एसडीएम कोर्ट ने जमानत का आदेश पारित कर दिया है। खास बात है कि बाबा के साथ छह अन्य लोगों को भी जेल भेजा गया था, उन्हें अगले ही दिन एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने सहकारी समिति सिगड़ी के प्रबंधक राम सुवन गुप्ता के पतौर स्थित घर में धनतेरस की सुबह छापा डाल दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए ईओडब्ल्यू के एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान प्रबंधक के घर में 2 लाख से ज्यादा का केस, 5रू30 लाख की ज्वेलरी, दो बाइक, साढे 8 लाख मूल्य की एक आर्टिका कार, कई जमीनों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। साथ ही आठ अलग-अलग खातों में 5 लाख 50 हजार जमा होने की जानकारी भी खातों से मिली है। एलआईसी की अलग-अलग पॉलिसियों से 20 लाख के बीमा के दस्तावेज भी घर से बरामद किए गए हैं। प्रदेश में कोयला खदानों के आवंटन के बाद राज्य सरकार को 1700 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिलने लगेगा। प्रदेश के कोल ब्लॉक की नीलामी के साथ ही राज्य में अंबानी ग्रुप के बाद अब अडाणी ग्रुप भी कोयला खदानों में काम करेगा। सिंगरौली की खदान से 586.39 मिलियन टन कोयला सालभर में निकलेगा। इससे सालाना राजस्व के रूप में ही शासन को 398.27 करोड़ रुपए की राजस्व कमाई होने लगेगी। केंद्रीय कोयला मंत्रालय से प्रदेश के सात कोल ब्लॉक की नीलामी हुई है। इसमें सिंगरौली के धिरौली कोल खान को अडाणी ग्रुप ने सबसे ज्यादा प्रदेश को 12.5 फीसदी राजस्व की बोली लगाकर लिया है। अडाणी ग्रुप की स्ट्रेटाटेक मिनरल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड कोल खदान चलाएगी। उच्च शिक्षा में सुधार के लिए जल्द ही शिक्षकों के एक हजार पदों पर भर्ती होगी, जबकि शेष पद पदोन्नति कर भरे जाएंगे। इसकी घोषणा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने की। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए काम कर रहे हैं। सभी छात्रों को एडमिशन मिले और उन्हें शिक्षा के साथ प्रोफेशनल शिक्षा मिले, इसके प्रयास किए जाने लगे हैं। सरकार जल्द ही 517 कॉलेजों में से 200 कॉलेजों को सर्व सुविधायुक्त करने जा रही है। इसमें छात्रों को सभी तरह की सुविधाएं एक ही कॉलेज में मिलने लगेंगी। इन कॉलेजों को आदर्श बनाया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य को पढ़ाई की जिम्मेदारी से मुक्त कर अतिथि विद्वान को रखने पर विचार किया जा रहा है। एक महाविद्यालय में तीन प्राचार्य की ट्रेनिंग होगी। पांच दिनों का दीपोत्सव पर्व 12 नवंबर से शुरू हो गया। पंचांग भेद के कारण इस बार धनतेरस को लेकर असमंजस बना हुआ था। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर की शाम से शुरू हुई जो 13 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे तक रहेगी। इसीलिए राजधानीवासियों ने 12 नवंबर को प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होने से इसी दिन शाम को भगवान धन्वंतरि की पूजा और यम दीपक लगाकर धनतेरस पर्व धूमधाम से मनाया। लेकिन जिनको त्रयोदशी तिथि में खरीदारी करना है वो 13 नवंबर को भी कर सकते हैं। इस तरह धनतेरस की खरीदारी 2 दिन की जा सकेगी। इसके बाद 13 को चतुर्दशी तिथि शुरू होगी और 14 को दोपहर में करीब 1.25 तक रहेगी। फिर अमावस्या शुरू हो जाएगी, इसलिए 14 को रूप चतुर्दशी और दीपावली पर्व दोनों मनाए जाएंगे। 15 को गोवर्धन पूजा और 16 को भाईदूज का पर्व होगा। 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब कांग्रेस संगठन स्तर पर भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस में मौजूद समर्थकों की छंटनी करने जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी शहर और जिला इकाइयों को सिंधिया समर्थकों की सूची बनाने को कहा है, ताकि इन्हें कांग्रेस से बाहर किया जा सके। सिंधिया भले ही भाजपा में शामिल हो गए हैं, मगर आज भी कांग्रेस पार्टी में उनके समर्थकों की बड़ी फौज मौजूद है, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन नहीं था, मगर उनकी आस्था आज भी कांग्रेस के बजाय सिंधिया के साथ है। इस विधानसभा के उपचुनाव में ऐसे कई सिंधिया समर्थक गुपचुप ढंग से कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते नजर आए। उपचुनाव में मिली सफलता के बाद अब शिवराज मंत्रीमंडल में होने वाले विस्तार में सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। महू से तो विधायक उषा ठाकुर पहले से ही मंत्री है ही, वहीं सांवेर से तुलसीराम सिलावट भी फिर से मंत्री बन ही जाएंगे। लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब भोपाल ग्वालियर से 3 से 4 मंत्री बन सकते हैं, तो इंदौर शहर को लम्बे समय से क्यों वंचित रखा जा रहा है..? पूरे प्रदेश के साधन-संसाधन इंदौर जुटाकर देता है और बदले में कई सालों से उसे कोई मंत्री नहीं मिला। कार्यकर्ताओं की पीड़ा यह है कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर किसके पास जाएं..? लिहाजा इस बाद मंत्री पद इंदौर शहर को अवश्य मिलना चाहिए। ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अब बिजली कंपनी भी सब्सिडी देगी। मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने आम उपभोक्ताओं को अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी का प्रावधान किया है। 3 किलोवाट के सोलर पैनल पर 40 फीसदी व 3 से 10 किलो वाट के पेलन पर 20 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। इसे लगाने के बाद 25 साल तक कम खर्च पर बिजली का उपयोग कर सकते हैं। आम उपभोक्ता कंपनी के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। बिजली कंपनी ने पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की है। अगर किसी उपभोक्ता को कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो उसके लिए 1912 नंबर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर 66600 रुपये व 5 किलो वाट के पैनल पर 1 लाख 35 हजार 320 खर्च करने पड़ेंगे। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में सवा लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने एडमिशन नहीं लिया। यह एडमिशन विद्यार्थियों ने पंजीयन कराने के बावजूद नहीं लिया है।अब प्रवेश प्रक्रिया बंद हो गई है। इसके बाद इस साल अब इन कक्षाओं में प्रवेश नहीं हो सकेंगे। पंजीयन कराने के तौर पर विद्यार्थियों ने विभाग को जो राशि दी थी, उसे वापस नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को पंजीयन कराने के लिए पचास र्स्पये प्रति कॉलेज के अनुसार राशि देनी थी। प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के सरकारी कॉलेजों की यूजी कक्षाओं के प्रथम वर्ष में एक लाख 38 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराने के बावजूद प्रवेश नहीं लिया है। इसी तरह पीजी कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर में 90 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराने के बावजूद प्रवेश नहीं लिया है। एक विद्यार्थी अधिकतम 9 कॉलेज तक चुन सकता था। ऐसे में पंजीयन के लिए एक विद्यार्थी को पचास रुपये से लेकर साढ़े चार सौ रुपए तक देने थे। विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश नहीं लेने से अब यह राशि भी वापस नहीं दी जाएगी। राजधानी के हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल में मरीजों को इलाज में अब और राहत मिलने वाली है। इसकी वजह गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में प्राध्यापकों की भती शुरु होना है। गांधी मेडिकल कॉलेज में 17 विभागों में 21 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती शुरू की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने तक इन पदों पर नियुक्ति हो जाएगी। इससे हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल में मरीजों के इलाज में अब और आसानी हो जाएगी। इतना ही नहीं, कुछ और विषयों में उन्हें सुपर स्पेशियलिटी इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। अस्पताल के सूत्रों की माने तो अस्पताल में पहली बार कैंसर रोग विशेषज्ञ की भर्ती होने जा रही है। हार्मोन रोग विभाग के लिए एक सहायक प्राध्यापक की भर्ती की जा रही है। न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में अभी एक भी फैकल्टी नहीं है। अब यहां भी एक सहायक प्राध्यापक की भर्ती होने जा रही है। बता दें कि इस विभाग में चार करोड़ का गामा कैमरा लगा है, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं है। पूरा काम टेक्नीशियनों के भरोसे है। प्रदेश में कल से मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। एक-दो दिन में हल्की बौछारें पडने की भी संभावना जताई जा रही है। इससे ठंड भी तेज होने का अनुमान है। वर्तमान में उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से मौसम के मिजाज में परिवर्तन होगा। उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और बारिश होगी। हवाओं का रुख बदलने से राजधानी सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाने लगेंगे। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने पर शुक्रवार-शनिवार को रात के तापमान में एक-दो डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।