Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
31-Oct-2020

1 तुर्की के तट और यूनान के सामोस प्रायद्वीप के बीच एजियन सागर में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के चलते तुर्की में अभी तक 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 709 लोग घायल हो गए। इस्तांबुल स्थित कांडिली वेधशाला एवं भूकंप अनुसंधान संस्थान के निदेशक हलूक ओजेनर ने कहा कि इजमिर जिले के सेफेरिसार में छोटी सुनामी भी आई है। वहीं,यूनान के सामोस प्रायद्वीप में कम से कम चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं तुर्की के आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा कि तुर्की के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 709 लोग घायल हुए हैं। 2 दुनियाभर के इस्लामी देशों में विरोध झेल रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस में हुए आतंकी हमले पर कहा कि उनका देश इस्लामी जगत के साथ विवाद में ‘दब्बू’ नहीं बनेगा। देश के तटवर्ती नगर नीस के नोत्रे दाम चर्च के सामने खड़े होकर उन्होंने यह बात कही। इसी चर्च में एक आतंकी ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को चाकू से मार डाला था और छह लोगों को घायल कर दिया था। मैक्रों ने कहा, बिल्कुल साफ है कि फ्रांस हमले का निशाना है। सारा फ्रांस कैथोलिकों के साथ है, ताकि वे हमारे देश में पूरी आजादी के साथ अपने धर्म का पालन कर सकें। ताकि हर धर्म का पालन हो सके। 3 फ्रांस सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में फिर से हो रही तेज बढ़ोतरी के बाद देश में चार सप्ताह का लॉकडाउन लगाया है । लॉकडाउन के पहले दिन शुक्रवार को सड़कों पर कम ही लोग नजर आए। सात महीने में दूसरी बार शुक्रवार से लागू लॉकडाउन के तहत लोगों को घरों पर रहने को कहा गया है और बाहर निकलने पर जुर्माना या सजा का प्रावधान किया गया है। व्यायाम के लिए एक घंटा बाहर निकलने या उपचार अथवा जरूरी सामानों के लिए दुकान जाने की अनुमति दी गयी है। 4 दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.58 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 32 लाख 37 हजार 845 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.93 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड ने कहा है कि वो बहुत जल्द अपने कोविड-19 वैक्सीन की टेस्टिंग शुरू करने जा रही है। शुरुआत में इसके डोज 12 से 18 साल के किशोरों को दिए जाएंगे। वहीं, ब्रिटेन की वैक्सीन टास्क फोर्स हेड ने कहा है कि देश में वैक्सीन क्रिसमस तक आ सकती है। 5 ब्रिटेन की कोरोना वैक्सीन टास्क फोर्स की हेड केट बिन्घम ने कहा- हमें उम्मीद है कि क्रिसमस के पहले वैक्सीन हमारे पास होगी। यह सेफ होगी। इसके लिए तैयारियां बहुत अच्छी चल रही हैं और हम अब तक के नतीजों से काफी संतुष्ट हैं। हालांकि, कुछ दिक्कतें भी हैं, लेकिन इन्हें आने वाले हफ्तों में हल कर लिया जाएगा। केट ने कंपनी का नाम तो नहीं बताया, लेकिन माना जा रहा है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका वैक्सीन तैयार करने के करीब हैं। कुछ दूसरी कंपनियां भी इस पर दिन-रात काम कर रही हैं। 6 तमाम विरोध के बावजूद बेल्जियम सरकार ने साफ कर दिया है कि वो झुकने वाली नहीं है और सोमवार से देश में नेशनल लॉकडाउन से भी सख्त कफ्र्यू लगाया जाएगा। किसी भी घर में एक से ज्यादा मेहमान नहीं जा सकेगा और इसकी भी जानकारी हेल्थ अथॉरिटी को देनी पड़ेगी। स्कूलों में परीक्षाएं 15 नवंबर तक टाल दी गई हैं। वर्क फ्रॉम होम ही किया जा सकेगा। सरकारी अधिकारियों और स्टाफ को ऑफिस आने की मंजूरी दी जाएगी। लेकिन, उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए। 7 बेल्जियम और दूसरे यूरोपीय देशों की तर्ज पर इंग्लैंड में भी लॉकडाउन की तैयारी हो चुकी है। ये अगले हफ्ते से लगाया जाएगा। हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान बाद में किया जाएगा। खास बात ये है कि पीएम बोरिस जॉनसन की पार्टी के ही कुछ लोग विपक्ष के साथ इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन, मीडिया रिपोट्र्स में कहा गया है कि जॉनसन ने अपने साइंस एडवाइजर की राय को ही तवज्जो दी है। यहां 24 घंटे में 274 नए मामले सामने आए जबकि 274 लोगों की मौत हो गई। 8 चीन में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। 60 साल के एक मरीज की आंखों में कीड़ों का गुच्छा मिला है। ये सभी जिंदा थे। डॉक्टर्स ने आंख की पलक से 20 जिंदा कीड़े निकाले। कुछ महीने पहले आंखों में अजीब सी हरकत महसूस होने पर मरीज डॉक्टर्स से सलाह लेने पहुंचा था। यहां सर्जरी के दौरान चैंकाने वाली बात सामने आई। ये जिंदा कीड़े मरीज की आंख में करीब सालभर से थे। मरीज को आंखों में अजीब सा महसूस होता था। उसे लगता था कि थकान के कारण ऐसा हो रहा है। डॉक्टर्स ने आंखों की जांच की तो सामने आया कि दाईं पलक के नीचे छोटे-छोटे कीड़ों का एक गुच्छा मिला। 9 फ्रांस में गुरुवार रात से सरकार ने दूसरी बार लॉकडाउन लगाया। लॉकडाउन शुरू होने से कुछ घंटे पहले पेरिस में 700 किमी लंबा जाम लग गया था। शहर में शाम 6 बजे से 7 बजे तक ट्रैफिक काफी ज्यादा था। सरकार ने कहा कि शहर छोड़ने और लौटने वालों की भीड़ वीकेंड में काफी ज्यादा हो सकती है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद देश में 1 दिसंबर तक लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, चेक रिपब्लिक में कोरोना के मामले बढ़ने के चलते 20 नवंबर तक इमरजेंसी बढ़ा दी गई है। देश में 5 अक्टूबर से इमरजेंसी लगी है। संसद में 3 दिसंबर की बजाए 20 नवंबर तक आपातकाल लगाए जाने पर सहमति बनी। देश में एक दिन पहले 13 हजार से ज्यादा केस मिले थे। यहां अब तक 3.10 लाख संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2862 मौत हुई है। 10 इटली में 24 घंटे में रिकॉर्ड 26,831 संक्रमित मिले और 217 लोगों की जान गई। देश में मरीजों की संख्या 6.16 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 38,122 लोगों की जान जा चुकी है। एक दिन पहले बुधवार को यहां 24,991 मरीज मिले थे, जो कि रिकॉर्ड ही था। वहीं, फ्रांस में गुरुवार को कोरोना के 47,637 मामले सामने आए और 235 लोगों की जान गई। इससे पहले यहां सबसे ज्यादा 52,010 मामले 25 अक्टूबर को मिले थे। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने देश में वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया है। लेबर मिनिस्टर एलिसाबेथ बॉर्ने ने यह जानकारी दी। गुरुवार को यहां लॉकडाउन नवंबर तक बढ़ाने का ऐलान किया गया।