Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-Oct-2020

इंग्लैंड की राजधानी लंदन में कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए लॉकडाउन के टियर-2 लेवल का ऐलान किया गया है. ये शुक्रवार रात से लागू होगा. इस दौरान लोग अपने घर के बाहर किसी से भी नहीं मिल पाएंगे. सरकार ने कहा कि लोगों को जहां तक संभव हो यात्रा से बचना चाहिए. ट्विटर पर आज कई यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसे लेकर सोशल मीडिया कंपनी ने बयान भी जारी किया। ट्विटर ने कहा, आपमें से कई लोगों के लिए ट्विटर काम नहीं कर रहा है, हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। कंपनी ने कहा, हमारे आंतरिक सिस्टम में दिक्कत के कारण ऐसा हुआ है। फिलहाल सुरक्षा टूटने या हैकिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। अमेरीकी कंपनी गिलीएड की रेमडेसिविर कोरोना मरीज की जान बचाने में ज्यादा सक्षम नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल में किए अपने क्लीनिकल परीक्षण में पाया कि रेमडेसिविर की सहायता से कोविड-19 मरीज के अस्पताल में रहने की अवधि और जीने की संभावना बहुत कम और ना के बराबर है। शुरुआत में कोरोना के इलाज के लिए इसी एंटीवायरल दवा का इस्तेमाल किया गया था और हाल ही में कोरोना वायरस से रिकवर हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इलाज में भी इस दवा का इस्तेमाल किया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चार संभावित दवा रेजिमेंट पर परीक्षण किया था। पाकिस्तान में गुरुवार शाम फौज के दो काफिलों को निशाना बनाया गया। इनमें 20 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। पहला हमला नॉर्थ वजीरिस्तान जबकि दूसरा खैबर पख्तूनख्वा इलाके में हुआ। मारे गए सैनिकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। क्योंकि, ज्यादातर सैनिकों की हालत गंभीर बताई गई है। पांच महीने में पाकिस्तानी सैनिकों के काफिले पर यह चौथा हमला है। कुल मिलाकर इनमें 50 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। ग्वादर का हमला तो सरकार और सैनिकों के लिए चिंता का बड़ा कारण है। यहां पाकिस्तान और चीन मिलकर पोर्ट बना रहे हैं। यह इलाका बलूचिस्तान और नॉर्थ वजीरिस्तान की सीमा पर है। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव की दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट रद्द होने के बाद शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन ने टाउन हॉल में हिस्सा लिया। दोनों टाउन हॉल अलग-अलग हुए और इनका टेलिकास्ट भी अलग-अलग चौनलों पर किया गया। ट्रम्प हमेशा की तरह आक्रामक अंदाज में नजर आए। हालांकि, जब मॉडरेटर ने उनसे मुश्किल सवाल किए तो वे इन्हें टालते दिखे। वहीं, बाइडेन ने आत्मविश्वास से सवालों के जवाब दिए। फ्रांस में बीते 24 घंटे में 30 हजार 621 संक्रमित मिले। यह महामारी शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। गृह मंत्री गेराल्ड डर्मेनियन ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से देश के सभी प्रमुख शहरों में कर्फ्यू कड़ाई से लागू कराया जाएगा। इसके लिए 12 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। । देश में अब तक 8 लाख 9 हजार 684 संक्रमित मिले हैं और 33 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। बीते बुधवार को राजधानी पेरिस समेत 8 राज्यों में कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया था। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट के कैंपेन के कम्युनिकेशन डायरेक्टर और उनकी फ्लाइट का एक स्टाफ संक्रमित मिले हैं। हैरिस की कैंपेन मैनेजर जेन ओ मैली डिलोन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमला इस स्टाफ के संपर्क में नहीं आई थी। उन्हें क्वारैंटाइन होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, सावधानी बरतते हुए उन्होंने अपनी सभी यात्राएं टाल दी हैं। स्टाफ के संक्रमित मिलने के बाद कमला ने दो बार टेस्ट कराया है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अमेरिका खाड़ी देशों और इजराइल के बीच अमन बहाली की कोशिशों के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूएई और बहरीन के बाद अब सऊदी अरब भी इजराइल के साथ शांति समझौता कर सकता है। अमेरिका इसमें मध्यस्थता कर रहा है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। बुधवार रात उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता मीडिया से रूबरू हुए। बार-टेल्ड गॉडविट नाम की चिड़िया ने बिना रुके 12 हजार किलोमीटर की दूरी 11 दिन में पूरी की। चिड़िया ने यह दू्री अलास्का से न्यूजीलैंड के बीच तय करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस उसने न तो कुछ खाया और न ही पानी पिया। चिड़िया को ट्रैक करने के लिए वैज्ञानिकों ने उसके शरीर के पिछले हिस्से पर सैटेलाइट टैग लगाया। माइग्रेशन पर रिसर्च करने वाली वैज्ञानिक डॉ. जेसी कॉन्कलिन कहती हैं, गॉडविट का शरीर लड़ाकू विमान जैसा है और लम्बे-नुकीले पंख उसे हवा में तेज उड़ने की क्षमता देते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 2022 तक दुनिया के युवाओं और स्वस्थ लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन नहीं मिल सकती है। ऐसे लोगों को तब तक इंतजार करना होगा। डब्ल्यूएचओ के चीफ साइंटिस्ट सौम्य स्वामीनाथन ने गुरुवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2021 तक कम से कम एक इफेक्टिव वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह सीमित संख्या में होगी। इसलिए केवल उन्हीं लोगों तक पहुंच सकती है जिन्हें इसकी ज्यादा जरूरत होगी। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और हाई रिस्क वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। नेपाल की जमीन पर चीन के कब्जे का मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चीन ने नेपाल के हुमला जिले में बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार इस मामले पर चुप है। नेपाली कांग्रेस ने एक बयान में कहा- ओली की अगुआई वाली कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार सच छिपाकर देश को धोखा दे रही है। पिछले महीने नेपाली मीडिया की खबरों में कहा गया था कि चीन ने हुमला जिले में 11 इमारतें बनाई हैं। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में एक बलूच एक्टिविस्ट ने पाकिस्तान के एजूकेशन सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए। बलूच वॉयस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मुनीर मेंगल ने यूएन में कहा- पाकिस्तान के स्कूलों में हिंदुओं और यहूदियों के खिलाफ नफरत का पाठ पढ़ाया जाता है। मैं एक सरकारी आर्मी स्कूल में पढ़ने जाता था। यह एक हाई स्टैंडर्ड स्कूल था। इसे कैडेट कॉलेज कहते थे। हमें पहली बात सिखाई गई कि हिंदू काफिर होते हैं। यहूदी इस्लाम के दुश्मन है। बांग्लादेश में नवरात्रि उत्सव 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होगा। कोरोना के चलते इस बार राजधानी ढाका में दुर्गा पंडाल और पूजा का स्वरूप छोटा हो गया है। ढाका में बड़े पंडाल नहीं दिखेंगे। छोटी-छोटी मूर्तियां या घट स्थापना करके अनुष्ठान पूरे किए जाएंगे। यहां सरकार ने कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए बड़े पंडाल, शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के जुलूस को इजाजत नहीं दी है। यहां भारत और नेपाल के बाद सर्वाधिक हिंदू आबादी है।