Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Oct-2020

1 अमेरिका खाड़ी देशों और इजराइल के बीच अमन बहाली की कोशिशों के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूएई और बहरीन के बाद अब सऊदी अरब भी इजराइल के साथ शांति समझौता कर सकता है। अमेरिका इसमें मध्यस्थता कर रहा है। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। बुधवार रात उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता मीडिया से रूबरू हुए। 2 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर कोरोनावायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया। ट्रम्प ने पिछले हफ्ते हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद तीसरी चुनावी रैली की। आयोवा पहुंचे ट्रम्प ने कहा- महामारी के लिए सीधे तौर पर सिर्फ चीन जिम्मेदार है। चीन चाहता तो कोरोनावायरस को देश के बाहर नहीं जाने देता। लेकिन, अब इससे अमेरिका, यूरोप और पूरी दुनिया परेशान हो रही है। आयोवा में हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा- हम एक प्लेग यानी कोविड-19 का सामना कर रहे हैं। इसका मिलकर मुकाबला भी कर रहे हैं। लेकिन, इसे रोका जा सकता था। 3 पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। एक मिलिट्री बेस के दौरे पर जिनपिंग ने कहा कि चीनी सैनिकों को खुद को युद्ध के लिए दिलो-दिमाग से तैयार कर लेना चाहिए। जिनपिंग मंगलवार को गुआंगडोंग प्रांत के मिलिट्री बेस के दौरे पर पहुंचे थे। छाओझू सिटी में पीएलए मरीन कॉर्प्स का दौरा करते हुए चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि वे देश के प्रति एकनिष्ठ, शुद्ध और भरोसेमंद बनें। जिनपिंग ने सैनिकों को आदेश दिया कि वे युद्ध के लिए हाई अलर्ट लेवल की तैयारियां बनाए रखें और अपने दिल-दिमाग को भी उसके लिए तैयार करें। 4 बार-टेल्ड गॉडविट नाम की चिड़िया ने बिना रुके 12 हजार किलोमीटर की दूरी 11 दिन में पूरी की। चिड़िया ने यह दू्री अलास्का से न्यूजीलैंड के बीच तय करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस उसने न तो कुछ खाया और न ही पानी पिया। चिड़िया को ट्रैक करने के लिए वैज्ञानिकों ने उसके शरीर के पिछले हिस्से पर सैटेलाइट टैग लगाया। माइग्रेशन पर रिसर्च करने वाली वैज्ञानिक डॉ. जेसी कॉन्कलिन कहती हैं, गॉडविट का शरीर लड़ाकू विमान जैसा है और लम्बे-नुकीले पंख उसे हवा में तेज उड़ने की क्षमता देते हैं। 5 संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में एक बलूच एक्टिविस्ट ने पाकिस्तान के एजूकेशन सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए। बलूच वॉयस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मुनीर मेंगल ने यूएन में कहा- पाकिस्तान के स्कूलों में हिंदुओं और यहूदियों के खिलाफ नफरत का पाठ पढ़ाया जाता है। मैं एक सरकारी आर्मी स्कूल में पढ़ने जाता था। यह एक हाई स्टैंडर्ड स्कूल था। इसे कैडेट कॉलेज कहते थे। हमें पहली बात सिखाई गई कि हिंदू काफिर होते हैं। यहूदी इस्लाम के दुश्मन है। इन वजहों से ये दुनिया में रहने के हकदार नहीं हैं। इन्हें मार दिया जाना चाहिए। इन बातों पर दुनिया को ध्यान देना चाहिए। 6 नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को कैबिनेट फेरबदल में देश के उपप्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल से रक्षा मंत्रालय का कार्यभार वापस ले लिया है। इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि माना जा रहा है कि यह कदम पड़ोसी देश भारत के साथ संबंधों को पटरी पर लाने की कोशिश के तहत उठाया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से भारत और नेपाल के संबंधों में खटास आई हुई है। अब प्रधानमंत्री ओली खुद इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। 7 लेबनान की एक अरबपति महिला ने स्पेन के मिजस शहर में अपनी हवेली में 40 वां जन्मदिन हाईफाई पार्टी के साथ सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में उसने 21.5 मिलियन यानी 2 अरब 67 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर डाले। इसमें से 20 मिलियन पाउंड उसकी हीरा-मोती जड़ी ड्रेस पर खर्च हुए। कोरोना के चलते इस पार्टी को दुनिया भर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा 20 मिनी पार्टियों से जोड़ा गया था जिसमें लंदन, लॉस एंजिल्स, हॉन्गकॉन्ग, कुवैत, कतर, दुबई, पेरिस और मॉस्को शामिल थे। 8 नेपाल की जमीन पर चीन के कब्जे का मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चीन ने नेपाल के हुमला जिले में बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार इस मामले पर चुप है। नेपाली कांग्रेस ने एक बयान में कहा- ओली की अगुआई वाली कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार सच छिपाकर देश को धोखा दे रही है। पिछले महीने नेपाली मीडिया की खबरों में कहा गया था कि चीन ने हुमला जिले में 11 इमारतें बनाई हैं। 9 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ननिहाल स्कॉटलैंड के लोग नहीं चाहते कि ट्रम्प दोबारा सत्ता संभालें। स्कॉटलैंड के एबरडिन शायर में बाल्मेडी नाम का गांव है। इसे मेनी भी कहा जाता है। यहां रहने वाली सुजैन केली कहती हैं- श्हम तो उनके अपने थे। हमें तक नहीं बक्शा। बर्बाद करके रख दिया।्य 12 साल पुराने गोल्फकोर्स रिसॉर्ट बनाने के मामले में ट्रम्प ने गांव वालों की बिजली-पानी की लाइन तक कटवा दी थी। इसलिए अब वे चाहते हैं कि ट्रम्प के फाइनेंस और टैक्स चोरी की जांच हो और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। 10 कोरोना वायरस महामारी से बचने का सिफ एक ही रास्ता है, सावधानी। पिछले 10 महीनों में दुनिया में ऐसी बहुत कम चीजें हुई हैं जिनसे भविष्य के बेहतर होने की उम्मीद जगी हो। ऐसी ही एक बात हुई सोशल मीडिया पर। महज कुछ सेकंड पहले दुनिया में आई बच्ची ने जो किया, उसे अब पूरी दुनिया एक संकेत की तरह देख रही है। इस मासूम की पहली तस्वीर वायरल हो चुकी है। ये वक्त ऐसा है कि सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क िकब दुनिया पहले जैसी होगी। किसी संक्रामक महामारी का डर लिए बिना हम बाहर जा सकेंगे।