Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Oct-2020

1 अमेरिका में शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस से दोबारा संक्रमित होने वाले मरीज की पुष्टि की है। यह मरीज पहले भी कोविड-19 से संक्रमित हुआ था, हालांकि यह एक बार फिर संक्रमण की चपेट में आ गया। इस मामले के सामने आने के बाद उन दावा करने वाली रिपोर्टों को खारिज किया जा सकता है, जिसमें कहा गया था कि एक बार संक्रमित होने के बाद मरीज दोबारा वायरस की चपेट में नहीं आ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के नेवाडा राज्य के वाशो काउंटी में रहने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति को मध्य अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। 2 विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रयोग किए जा रहे भारत के आरोग्य सेतु एप की सराहना की है। ग्रेबेसियस ने कहा कि इसकी मदद से स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना क्लस्टर का पता लगाने और कोरोना टेस्टिंग करने में बड़ी मदद मिल रही है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, भारत में आरोग्य सेतु एप को 15 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। इसकी मदद से शहर के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिल रही है, जहां कोरोना के क्लस्टर होने की संभावना है। 3 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नफरत, अपराध, सामुहिक हत्या, हिंसा और होलोकॉस्ट को बढ़ावा देने वाले पोस्ट में वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए फेसबुक ने अपनी पॉलिसी अपडेट की है और कहा है कि नफरत, अपराध, सामूहिक हत्या, हिंसा और होलोकॉस्ट को बढ़ावा देने वाले किसी भी पोस्ट या कंटेंट के लिए फेसबुक पर कोई जगह नहीं है। इसकी जानकारी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है। मार्क जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में लिखा, हम हेट स्पीच पॉलिसी को अपडेट कर रहे हैं। 4 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से चुनावी प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है। फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे खुद को इतना शक्तिशाली महसूस कर रहे हैं कि वह दर्शकों में मौजूद हर किसी का चुंबन लेना चाहते हैं। ऑरलैंडो सैनफोर्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन से निकलकर सीधे मंच पर पहुंचे ट्रंप ने कोरोना वायरस की चर्चा करते हुए कहा अब से 22 दिनों बाद हम इस राज्य को जीतने जा रहे हैं, हम व्हाइट हाउस के लिए चार और साल जीतने जा रहे हैं। 5 रिसर्च टीम ने ऐसी चिडिया खोजी है, जो आधी नर और आधी मादा है। इसका नाम रोज-ब्रेस्टेड ग्रूजबीक्स है। इसके एक हिस्से में नर चिडियों जैसे काले और बड़े पंख हैं, वहीं दूसरे मादा वाले हिस्से में ब्राउन और यलो पंख हैं। इसके चेस्ट पर कोई स्पॉट नहीं हैं। यह मादा चिडिया का लक्षण है। इसे खोजने वाले पेन्सिलवेनिया के पाउडरमिल नेचुरल रिजर्व के रिसर्चर्स का कहना है, जब चिडिया नर और मादा दोनों होती है तो इसे गाएंड्रोमॉरफिज्म कहते हैं। रिसर्चर्स के मुताबिक, ऐसी चिडिया का जन्म तब होता है, जब नर के दो स्पर्म मादा के ऐसे अंडे से मिलते हैं, जिसमें दो न्यूक्लियस होते हैं। 6 फोन का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो अलर्ट हो जाएं और इसे सैनेटाइज करना न भूलें। फोन की स्क्रीन पर कोरोनावायरस 28 दिन तक जिंदा रह सकता है। यह दावा ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में किया है। वैज्ञानिकों ने अलर्ट करते हुए कहा, सिर्फ कोरोना ही नहीं फ्लू का वायरस मोबाइल स्क्रीन पर 17 दिन तक रह सकता है। वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि फोन के अलावा किसी भी सतह को छूने से पहले उसे सैनेटाइज करना जरूरी है। फोन को सैनेटाइज जरूर करें क्योंकि बात करते समय यह मुंह के सबसे करीब रहता है। 7 दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोना वायरस वैक्सीन को तैयार करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। इसी बीच वैक्सीन को लेकर एक बुरी खबर आई है। दरअसल, कोरोना वायरस वैक्सीन को तैयार करने में जुटी अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने वैक्सीन परीक्षण पर रोक लगा दी है। कंपनी ने कहा कि परीक्षण में शामिल एक प्रतिभागी को किसी तरह की बीमारी हो गई है, जिसे देखते हुए अस्थायी रूप से परीक्षण पर रोक लगाई गई है। 8 उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने पहली बार अपने देश के लोगों से माफी मांगी है। गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने महामारी के समय लोगों के साथ खड़े न हो पाने की वजह से माफी मांगी। अपनी पार्टी के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भावुक किम ने इस बात को स्वीकार किया कि वह उस विश्वास पर खरे नहीं उतरे हैं जो उत्तर कोरियाई लोगों को उनपर है और इसके लिए वह क्षमा चाहते हैं। 9 साउथ चाइना सी में चीन की दादागिरी के खिलाफ इसके पड़ोसी देशों ने बोलना शुरू कर दिया है। जापान ने रविवार को सेनकाकू आईलैंड के पास अपनी सीमा में घुस आए चीन के दो जहाजों को तुरंत वापस लौटने की चेतावनी दी, जिसके बाद वे वापस अपनी सीमा में लौट गए। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के गश्ती करने वाले तीन जहाज जापान की एक मछली पकड़ने वाली नाव का पीछा कर रहे थे। 10 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कंजर्वेटिव मीडिया का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि उनसे मुश्किल सवाल न पूछे जाएं। इसलिए वह अपने पसंद के पत्रकारों का चुनाव कर रहे हैं। जो कठिन सवाल पूछ सकते हैं, उन पत्रकारों को दूर रखा जा रहा है। क्योंकि, मुश्किल सवाल उनकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। वे डिफेंसिव नहीं, बल्कि अटैकिंग अप्रोच रखना चाहते हैं। ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में किया था। इस कोशिश के जरिए वे उन वोटर्स को कुछ खास मैसेज देना चाहते हैं, जो बहकावे में आ सकते हैं।