Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Oct-2020

1 दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोना वायरस वैक्सीन को तैयार करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। इसी बीच वैक्सीन को लेकर एक बुरी खबर आई है। दरअसल, कोरोना वायरस वैक्सीन को तैयार करने में जुटी अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने वैक्सीन परीक्षण पर रोक लगा दी है। कंपनी ने कहा कि परीक्षण में शामिल एक प्रतिभागी को किसी तरह की बीमारी हो गई है, जिसे देखते हुए अस्थायी रूप से परीक्षण पर रोक लगाई गई है। न्यू जर्सी स्थित इस कंपनी के प्रवक्ता जैक सार्जेंट ने स्वास्थ्य देखभाल समाचार प्रदाता स्टैट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की पुष्टि की गई, जिसमें कहा गया कि जॉनसन एंड जॉनसन ने परीक्षण पर रोक लगा दी है। 2 उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने पहली बार अपने देश के लोगों से माफी मांगी है। गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने महामारी के समय लोगों के साथ खड़े न हो पाने की वजह से माफी मांगी। अपनी पार्टी के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भावुक किम ने इस बात को स्वीकार किया कि वह उस विश्वास पर खरे नहीं उतरे हैं जो उत्तर कोरियाई लोगों को उनपर है और इसके लिए वह क्षमा चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार किम ने भाषण के दौरान अपना चश्मा उतारा और आंसू पोंछे। अपने पूर्वजों द्वारा किए गए महान कार्यों की विरासत का जिक्र करते हुए किम ने कहा, ‘यद्यपि मुझे इस देश का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो किम 2-सुंग और किम जोंग-इल के कारण है। 3 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से चुनावी प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है। फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे खुद को ष्इतना शक्तिशालीष् महसूस कर रहे हैं कि वह दर्शकों में मौजूद ष्हर किसी का चुंबनष् लेना चाहते हैं। ऑरलैंडो सैनफोर्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन से निकलकर सीधे मंच पर पहुंचे ट्रंप ने कोरोना वायरस की चर्चा करते हुए कहा ष्अब से 22 दिनों बाद हम इस राज्य को जीतने जा रहे हैं, हम व्हाइट हाउस के लिए चार और साल जीतने जा रहे हैं। ष् 4 उत्तरी ध्रुव पर उच्च आर्कटिक का अध्ययन करने के लिए एक साल के लिए अंतररराष्ट्रीय वैज्ञानिकों को ले जाने वाला मिशन आइसब्रेकर लौट आया है। सबसे बड़े वैश्विक मिशन पर गए शोधकर्ता सोमवार को आर्कटिक महासागर से जुड़ी कई चैंकाने वाली जानकारियों का खजाना साथ लाए हैं। ये आगामी दशकों में जलवायु परिवर्तन की सटीक भविष्यवाणी में मदद करेगा। सोमवार को आरवी पोलरस्टर्न उत्तरी बंदरगाह ब्रेहरहेवन पहुंचे, जहां से उन्होंने एक साल से ज्यादा समय कड़ाके की सर्दी और ध्रुवीय भालुओं में संघर्ष के अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि हमने सब कुछ हासिल किया जो हमें चाहिए था। 5 बिडेन कैंपेन ने इस साल अब तक प्रचार पर 500 मिलियन डॉलर (करीब 3665 करोड़ रु.) खर्च किए हैं। पिछले महीने बिडेन कैंपेन ने टेलीविजन और रेडियो पर 40.3 मिलियन डॉलर (करीब 295 करोड़ रु.) खर्च किए। वहीं, एड ट्रैकिंग फर्म एडवर्टाइजिंग एनेलेटिक के मुताबिक, ट्रम्प कैंपेन ने 23.3 मिलियन डॉलर (करीब 170 करोड़ रु.) खर्च किए हैं। यह पिछले हफ्ते उनकी ओर से प्रचार पर खर्च की गई रकम से थोड़ा ज्यादा है। ट्रम्प कैंपेन ने बीते हफ्ते फेसबुक के जरिए प्रचार पर 5.2 मिलियन (करीब 38 करोड़ रु.) और बिडेन ने 5.9 मिलियन डॉलर (करीब 43 करोड़ रु.) खर्च किए। 6 ट्रम्प व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर हजारों लोगों की मेजबानी करने की योजना बना रहे हैं। यह कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनका पहला इन-पर्सन इवेंट होगा। वह दिखाने के लिए बेचैन हैं कि जब उनके सेहत की बात हो तो चिंता करने की कोई वजह नहीं है। वे बताना चाहते हैं कि चाहे मेडिकल वजह ही क्यों न हो, उन्हें नहीं रोका जा सकता। डिबेट कमीशन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 अक्टूबर को वर्चुअल डिबेट कराने का फैसला किया था। हालांकि, ट्रम्प के इसमें शामिल होने से इनकार करने के बाद अब यह कैंसिल कर दिया गया है। 7 रिसर्च टीम ने ऐसी चिड़िया खोजी है, जो आधी नर और आधी मादा है। इसका नाम रोज-ब्रेस्टेड ग्रूजबीक्स है। इसके एक हिस्से में नर चिड़ियों जैसे काले और बड़े पंख हैं, वहीं दूसरे मादा वाले हिस्से में ब्राउन और यलो पंख हैं। इसके चेस्ट पर कोई स्पॉट नहीं हैं। यह मादा चिड़िया का लक्षण है। इसे खोजने वाले पेन्सिलवेनिया के पाउडरमिल नेचुरल रिजर्व के रिसर्चर्स का कहना है, जब चिड़िया नर और मादा दोनों होती है तो इसे गाएंड्रोमॉरफिज्म कहते हैं। रिसर्चर्स के मुताबिक, ऐसी चिड़िया का जन्म तब होता है, जब नर के दो स्पर्म मादा के ऐसे अंडे से मिलते हैं, जिसमें दो न्यूक्लियस होते हैं। 8 साउथ चाइना सी में चीन की दादागिरी के खिलाफ इसके पड़ोसी देशों ने बोलना शुरू कर दिया है। जापान ने रविवार को सेनकाकू आईलैंड के पास अपनी सीमा में घुस आए चीन के दो जहाजों को तुरंत वापस लौटने की चेतावनी दी, जिसके बाद वे वापस अपनी सीमा में लौट गए। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के गश्ती करने वाले तीन जहाज जापान की एक मछली पकड़ने वाली नाव का पीछा कर रहे थे। इनमें से दो जापान की समुद्री सीमा में घुस आए। ये जहाज सुबह से शाम तक जापान के समुद्री इलाके में रहे, जिसके बाद जापान कोस्ट गार्ड ने उन्हें वापस लौटने को कहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कंजर्वेटिव मीडिया का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि उनसे मुश्किल सवाल न पूछे जाएं। इसलिए वह अपने पसंद के पत्रकारों का चुनाव कर रहे हैं। जो कठिन सवाल पूछ सकते हैं, उन पत्रकारों को दूर रखा जा रहा है। क्योंकि, मुश्किल सवाल उनकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। वे डिफेंसिव नहीं, बल्कि अटैकिंग अप्रोच रखना चाहते हैं। ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में किया था। इस कोशिश के जरिए वे उन वोटर्स को कुछ खास मैसेज देना चाहते हैं, जो बहकावे में आ सकते हैं।