Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Oct-2020

दुनिया में कोरोना के कोहराम के बीच दक्षिण कोरिया में एक नई आफत ने दस्तक दे दी है. संक्रमण के खतरों को देखते हुए अधिकारी चौकन्ना हो गए हैं. अफ्रीकन स्वाइन फीवर के नए मामले उजागर होने के बाद सुअरों को मारने का आदेश जारी किया है. 2020 में पहली बार एक फार्म में बीमारी के नए मामले सामने आए हैं. जिसकी वजह से अधिकारियों को हजारों सुअरों के खत्म करने का आदेश जारी करना पड़ा. तीन मृत सुअरों के पोस्टमार्टम से अफ्रीकन स्वाइन फीवर का खुलासा हुआ. गुरुवार को गंगवान प्रांत के सुअरों के एक फार्म में संक्रमण बुरी तरह फैल गया. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के पहले होने वाली तीन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स में से दूसरी को रद्द कर दिया गया। शनिवार को कमीशन ऑफ डिबेट (सीपीडी) ने इसकी पुष्टि की। दूसरी डिबेट 15 अक्टूबर को मियामी में होनी थी। तीसरी और आखिरी बहस 22 अक्टूबर को होनी है। इस पर फिलहाल फैसला नहीं हो पाया है। पहली डिबेट 29 सितंबर को हो चुकी है। पिछले शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तीन दिन वे मैरीलैंड के मिलिट्री हॉस्पिटल में रहे। सोमवार को व्हाइट हाउस लौटे और खुद को फिट बताया। पाकिस्तान ने चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को गुपचुप तरीके से बैन कर दिया है। आरोप है कि इस ऐप के जरिए अश्लीलता फैल रही थी और इसकी वजह से रेप और बच्चों के यौन शोषण की घटनाएं बढ़ रहीं थीं। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री इमरान खान के एक सलाहकार ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री भी टिकटॉक जैसे ऐप के इस्तेमाल पर रोक लगाना चाहते हैं। भारत में इसे कुछ महीनों पहले बैन किया जा चुका है। खास बात ये है कि पाकिस्तान सरकार ने टिकटॉक को बैन किए जाने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की। माना जा रहा है कि ऐसा चीन की नाराजगी से बचने के लिए किया गया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की आखिरी वोटिंग 3 नवंबर को होनी है। अब तक सियासी दल 54 हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं। यह 2016 में खर्च हुई राशि 50 हजार करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में अनुमान है कि इस चुनाव में खर्च 88 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। चुनावी खर्च की निगरानी करने वाली संस्था सेंट्रल फॉर रिस्पॉन्सिव पॉलिटिक्स (सीपीआर) की सीईओ शीला क्रुमोलज ने बताया कि 2018 के मिड टर्म्स चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ फंडिंग देखी थी और 2020 में ऐसी फंडिंग की तो हमने कभी कल्पना नहीं की थी। चुनावों में इतनी ज्यादा फंडिंग ने हमारी उम्मीदों को कुचल दिया है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की बहू सोफी संक्रमित के संपर्क में आने के बाद सेल्फ आइसोलेट हो गई हैं। सोफी प्रिंस एडवर्ड की पत्नी हैं। उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं आए हैं, लेकिन वे सरकारी गाइडलाइन्स को मानते हुए आइसोलेट हो गई हैं। सोफी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद से रॉयल परिवार के किसी भी सदस्य से नहीं मिलीं हैं। बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। ब्रिटेन में अब तक 5 लाख 61 हजार 815 संक्रमित मिले हैं और 42 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। स्पेन सरकार ने राजधानी मैड्रिड इलाके में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया। यहां पर आंशिक लॉकडाउन को सही ढंग से लागू करवाने के लिए सरकार ने यह घोषणा की है। लॉकडाउन लगाने का देश की विपक्षी पार्टी कंजरवेटिव ने विरोध किया था। लॉकडाउन लगाने का मामला कोर्ट में गया था, कोर्ट ने लॉकडाउन करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सरकार ने यह फैसला किया। स्पेन में अब तक 8 लाख 84 हजार 381 मामले सामने आए हैं और 32 हजार 688 मौतें हुईं हैं। भारतीय मूल के विख्यात शिक्षाविद श्रीकांत दातार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का डीन नामित किया गया है। श्रीकांत इस स्कूल के वर्तमान डीन नितिन नोहरिया की जगह लेंगे। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल 112 साल पुराना है और श्रीकांत लगातार इस संस्थान के दूसरे भारतीय मूल के डीन होंगे। आईआईएम, अहमदाबाद के पूर्व छात्र श्रीकांत अगले साल एक जनवरी को पदभार संभालेंगे। मौजूदा समय में श्रीकांत हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के यूनिवर्सिटी मामलों के वरिष्ठ एसोसिएट डीन के तौर पर नियुक्त थे। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष लैरी बैकोव ने यह जानकारी दी। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 3.68 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 10.67 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 2.76 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में अब 80.39 लाख सक्रिय मामले हैं, जिनमें 68 हजार से ज्यादा की हालत गंभीर है। इंग्लैंड में पिछले सप्ताह कोरोना वायरस की चपेट में 1800 से अधिक छात्र और स्टाफ आए हैं। जानकारी के अनुसार न्यूकास्टल यूनिवर्सिटी के 1003 छात्र और 12 स्टाफ में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले 94 लोगों में वायरस मिला था। व्हाइट हाउस कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य डॉ एंथनी फौसी ने शुक्रवार को कहा कि व्हाइट हाउस ने एक श्सुपर स्प्रेडरश् (वायरस को तेजी से फैलाने में मददगार) कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां शामिल होने आए लोगों ने न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। इस कारण वायरस ने तेजी से व्हाइट हाउस में अपने पांव पसारे। फौसी व्हाइट हाउस में हुई रोज गार्डन सेरेमनी की बात कर रहे हैं, जहां 26 सितंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की जज के तौर पर एमी कोनी बैरेट को नामांकित करने की घोषणा की। आर्मेनिया और अजरबैजान क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी संघर्ष पर विराम लगाने के लिए तैयार हो गए हैं। सिर्फ यही नहीं दोनों ही इस संघर्ष में मारे गए लोगों के शव भी एक-दूसरे को लौटाएंगे। दरअसल, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि आर्मेनिया और अजरबैजान ने संघर्षविराम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नार्गोनो-काराबाख क्षेत्र में अजेरी और जातीय अर्मेनियाई सेना के बीच संघर्ष में मारे गए लोगों के शवों और कैदियों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस के डॉक्टरों ने आज से सार्वजनिक रैलियों में भाग लेने की इजाजत दे दी है। इसके साथ ही ट्रंप के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया है। ट्रंप के संक्रमित होने के नौ दिन बाद शनिवार से चुनाव अभियान पर दोबारा लौटने की घोषणा के साथ ही उन्होंने कैबिनेट अधिकारियों को उनके सियासी विरोधियों के विरुद्ध अभियोग न चलाने पर लताड़ भी लगाई। ट्रंप ने अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में न सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन पर निशाना साधा बल्कि उपराष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट दावेदार सीनेटर कमला हैरिस को भी एक ‘राक्षस’ और ‘कम्युनिस्ट’ कह डाला।