राज्य
मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे । जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का लोकार्पण किया । लोकार्पण करने के बाद उन्होंने बयान देते हुए कहा कि मोदी जी एक व्यक्ति नहीं वह एक संस्था है । मोदी जी एक योगी है । प्रदर्शनी में उनके साहसिक बचपन को प्रदर्शित किया गया है । उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में जिन मुद्दों को सुलझाया है । लोग मानते ही नहीं थे कि यह सब हो सकता है । उन्होंने राम मंदिर निर्माण , जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना , तीन तलाक का कानून , सीए का कानून जैसे कई बड़े काम किए हैं ।