Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Sep-2020

सुरखी विधानसभा सीट से विधायक और प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपनी ही पार्टी यानी भाजपा के खिलाफ बोल गए। उन्होंने कहा- भाजपा को नकली राम और नकली भगवा का सहारा लेना पड़ रहा है। जनता सब जानती है। परिवहन मंत्री अपनी विधानसभा क्षेत्र में राम शिला यात्रा निकाल रहे थे। सोमवार को इसके समापन पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। जिस पार्टी के सिंबल पर वह सुरखी विधानसभा से उपचुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं, उसके खिलाफ ही बयान देने का एहसास होने पर उन्होंने खुद को संभालते हुए आगे कहा- मुंह में राम, बगल में दुरी हमेशा कांग्रेस की नीति रही है। मध्य प्रदेश में आपदा को अवसर बनाने का काम निरंतर जारी है। कोरोना महामारी में भी यूरिया की कालाबाजारी, चावल वितरण में हेराफेरी के बाद अब ऑक्सीजन में मुनाफाखोरी का खेल शुरू है। ये आरोप पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर लगाए हैं। कमलनाथ ने कहा कि 15 साल सरकार में रहे। लेकिन प्रदेश को ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर आत्मनिर्भर नहीं बना पाए और अभी 6 माह की सरकार में भी संकट को देखते हुए ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए और अब संकट होने पर नींद से जागे? मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बात राजधानी भोपाल की करें तो यहां पर दिन मे हो रही तेज धूप से लोग उमस और गर्मी से बेहाल हो रहे थे लेकिन रविवार रात हुई बारिश ने एकदम से मौसम बदल दिया। शहर के अलग अलग हिस्सों में अचानक मौसम में बदलाव देखा गया और तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बारिश का ग्राफ गिरा गया वही जबलपुर में बारिश का ग्राफ बढ़ गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक एवं हाईस्कूल पूरक परीक्षा इस वर्ष 14 सितंबर से प्रारंभ होकर 22 सितंबर को समाप्त होगी। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था कोविड-19 गाइड लाईन के तहत करने के निर्देश दिये गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। संघ प्रचारक हितानंद को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश सह संगठन मंत्री बनाया गया है। हितानंद शिवपुरी और विदिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। वे 1995 से आरएसएस में प्रचारक हैं। संभावना है कि उन्हें जबलपुर की जिम्मेदारी मिल सकती है। हितानंद विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री भी रहे। पूर्व प्रदेश सह संगठन महामंत्री और आरएसएस के प्रचारक अतुल राय को भाजपा से आरएसएस में वापस भेजे जाने के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था। हितानंद भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत को सहयोग करेंगे। देश में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 379 संक्रमित मिले। पिछले साढ़े पांच महीने के दौरान एक ही दिन में मिले संक्रमितों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। जिले में कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 17161 हो गई है। इनमें से 463 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में महामारी के मरीजों की मृत्यु दर 2.73 फीसद के स्तर पर है जो 1.65 प्रतिशत के मौजूदा राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा है। करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर में कोरोना ने 24 मार्च को दस्तक दी थी। इसके बाद से मरीजों के बढऩे का जो सिलसिला शुरू हुआ वह लगातार जारी है। सितंबर में तो इसकी गति काफी तेज हो गई है। राजधानी भोपाल में बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। दरअसल, राजधानी में एक व्यक्ति ने एक कुत्ते को उठाकर झील में फेंक दिया। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद 29 वर्षीय आरोपी पर श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो क्लिप से पता चलता है कि इसे भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में बोट क्लब में ऊपरी झील के किनारे खड़ी रेलिंग के पास देर शाम या रात के समय शूट किया गया था। मध्य प्रदेश में 21 सितंबर से विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच मध्यप्रदेश में नेताओं के संक्रमित होने का सिलसिला भी जारी है। जिसको देखते हुए विधानसभा ने सभी कलेक्टरों को चि_ी लिखकर सत्र के 5 दिन पूर्व ही विधायकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट विधानसभा में भेजने की बात कही है। कोरोना के प्रसार को देखते हुए सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें चर्चा कर सत्र को एक दिन का भी किया जा सकता है। दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 16 सितंबर का दिन प्रदेश के 37 लाख लोगों के लिए आशा- उत्साह और आनंद का दिन है। इन सभी को पात्रता पर्ची प्रदान कर अन्न उत्सव के अंतर्गत राशन वितरण शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों की पात्रता श्रेणी के अंतर्गत ऑटो चालकों को जोडऩे के निर्देश भी दिए। सीएम रविवार को 16 सितंबर को प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत समिलित हुए 37 लाख नए हितग्राहियों को पात्रता पर्ची और राशन वितरण कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव के नाम से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का मुख्यमंत्री चौहान 16 सितबर को सुबह 11.45 बजे समन्वय भवन में शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश में होने वाले 27 उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हर मोर्चे पर पूरी तैयारी कर रही है। प्रदेश में किसान ही तय करते हैँ कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। एक बार फिर गेंद किसानों के पाले में है। इन चुनावों के परिणाम बताएंगे कि किसानों का मन किसकी तरफ है। यही कारण है कि कांग्रेस एक बार फिर किसानों के बीच गांव-गांव तक पहुंचने वाली है। कांग्रेस मानती है कि 2018 में उसे सत्ता तक पहुंचाने वाले किसान ही थे। कर्ज माफी के वचन पर किसानों ने कांग्रेस का समर्थन किया और उसकी सरकार बनाई। उपचुनावों में एक बार फिर कांग्रेस गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को कर्ज माफी की सच्चाई बताएगी। कांग्रेस किसानों को बताएगी कि भाजपा ने किस तरह साजिश कर सरकार गिराई जिससे वो सारे किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाई। प्रदेश में अभी उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है, लेकिन इसके पहले ही कर्मचारी आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सोमवार से मप्र कर्मचारी कांग्रेस के अलावा डिप्लोमा इंजीनियर के आंदोलनों से इसकी शुरुआत हो गई है। लंबित मांगों के अब तक पूरा नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। उधर उपचुनाव में कर्मचारियों की नाराजगी सरकार के लिए भारी न पड़ जाए, इसे ध्यान में रखते हुए नाराज कर्मचारी संगठनों को मनाने की कवायद भी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम है देश औ र प्रदेश के साम्प्रदायिक सौहार्द को छिन्न भिन्न कर अपनी धृणित मानसिकता का प्रचार प्रसार करने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है ! कांग्रेस पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि सतना की घटना का ना कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है और ना ही उस आरोपी से कांग्रेस का कोई संबंध ! अत्यंत दुर्भाग्य की बात है कि फिर भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इस तरह का विवादित बयान जारी कर प्रदेश के शांतिपूर्ण वातावरण को दूषित करने का दुष्प्रयास कर रहे हैं ! कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि लगता है वी.डी. शर्मा जी शायद भूल गए हैं कि प्रदेश में उन्हीं की पार्टी की सरकार है उन्हें कांग्रेस नेताओं पर ओछी टिप्पणी करने के स्थान पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उस पर कानूनी कार्यवाही करवानी चाहिए ना कि नकारा लोगों की तरह अनर्गल प्रलाप ! मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बाकि बचे प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस जल्द ही जारी करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ग्वालियर में मेगा शो करने जा रही है। माना जा रहा है कि ग्वालियर में मेगा शो करने के बाद कांगेस 22 सितंबर को 12 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने दावा किया है कि पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ग्वालियर दौरे पर आ रहे हैं। कमलनाथ के ग्वालियर दौरे के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय को 9 साल बाद अपना भवन मिला। हिंदी दिवस पर आज भोपाल के मुगालिया कोर्ट में बना हिंदी भवन का लोकार्पण राज्यपाल आनंदीबेन और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऑनलाइन के माध्यम से किया। हिंदी विश्वविद्यालय के कुलसचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय को अपना भवन मिल चुका है अभी तक भवन नहीं मिलने से अधोसंरचना नहीं बन पाई थी और भर्ती जैसे प्रक्रिया और इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई के लिए भी अनुमति नहीं मिली थी। अब सभी व्यवस्थाओं को शुरू करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि विवि में अभी भी शिक्षकों की कमी बनी हुई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार छह माह से कम कार्यकाल वाले अधिकारियों को मैदानी पदस्थापना से हटाया जाएगा। इसे देाते हुए जल्द ही एक और प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी पूरी कर ली गई है। फेरबदल में कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी, डीआईजी और एसपी प्रभावित होंगे। तीन रेंज वर्तमान में डीआईजी विहीन हैं। दो रेंज आईजी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों से पुलिस मुख्यालय बहुत नाराज है। इसकी जानकारी भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यसचिव इकबाल सिंह बैंस को दे दी गई है। संभावित फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री की मुख्यसचिव और डीजीपी से एक दौर की चर्चा हो चुकी है। संभवत: इसी सप्ताह स्थानांतरण आदेश जारी हो जाएंगे।