Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Sep-2020

ये क्या बोल गए परिवहन मंत्री ! 1 मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र 21 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसे लेकर भोपाल कलेक्टर ने विधानसभा इलाके में 21 सितंबर से दो दिन के लिए धारा 144 लागू करने का आदेश जारी कर दिया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 74 बंगले से ऊपर वाली सड़क से लेकर रोशनपुरा चौराहे तक धारा-144 का प्रतिबंधात्मक आदेश लागू होगा। प्रतिबंधात्मक आदेश 21 से 23 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में लागू होंगे। 2 मध्य प्रदेश की राजधानी में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के नए भवन का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में हो तो ग्रामीण बच्चे चमत्कार कर सकते हैं। भाषा की कठिनाई है, लेकिन उनमें क्षमता की नहीं है, इसलिए यह प्रयोग किया कि अब इन विषयों की हिंदी में भी पढ़ाई हो। 3 सागर की सुरखी क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह पांच महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। इसके बाद भी कभी-कभी जुबान फिसल ही जाती है। ऐसे में सोमवार को उन्होंने अपनी पार्टी के खिलाफ बोल गए। उन्होंने कहा कि भाजपा को नकली राम, नकली भगवा का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है।परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपने विधानसभा क्षेत्र में राम शिला यात्रा निकाल रहे हैं। सोमवार को उसका समापन था, इस मौके पर वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ बोल गए। जिसके सिंबल पर वह सुरखी विधानसभा का उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि बाद उन्होंने अपने बयान को संभाला और कहा कि मुंह में राम बगल में छुरी हमेशा से कांग्रेस की नीति रही है। 4 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर में कहा कि नई एजुकेशन पॉलिसी अगले साल लागू होगी। यह पॉलिसी पहले एग्जाम सिस्टम में लागू होगी। मीडिया से चर्चा में मंत्री ने कहा हमने पूरे प्रदेश में यूजी-पीजी की फाइनल एग्जाम करवाई। यूजी की तो खत्म भी हो गई। कोरोना संकट में भले ही ओपन बुक एग्जाम सिस्टम लागू किया, लेकिन यह सामान्य परीक्षा की तरह ही है। जिसने परचा अच्छे से हल नहीं किया, वह फेल भी होगा। 5 मप्र में सीएम शिवराज के राज में सहरिया आदिवासी वर्ग परेशान है। शिवराज की योजनाओं का लाभ इन आदिवासियों का नहीं मिल रहा है। शिवपुरी जिले में इस समय योजनाओं का लाभ न मिलने से सहरिया आदिवासी वर्ग की महिलाएं परेशान हैं। सोमवार को परेशान आदिवासी महिलाओं ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उन्हें पिछले आठ महीने से वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि नहीं मिली है। इसके अलावा कुपोषित बच्चों के लिए आहार योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपए की राशि भी नहीं मिल रही है। इन आदिवासी महिलाओं ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उन्हें यह राशि दिलाई जाए। 6 मध्य प्रदेश में आपदा को अवसर बनाने का काम निरंतर जारी है। कोरोना महामारी में भी यूरिया की कालाबाजारी, चावल वितरण में हेराफेरी के बाद अब ऑक्सीजन में मुनाफाखोरी का खेल शुरू है। ये आरोप पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर लगाए हैं। कमलनाथ ने कहा कि 15 साल सरकार में रहे। लेकिन प्रदेश को ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर आत्मनिर्भर नहीं बना पाए और अभी 6 माह की सरकार में भी संकट को देखते हुए ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए और अब संकट होने पर नींद से जागे? 7 माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक एवं हाईस्कूल पूरक परीक्षा इस वर्ष 14 सितंबर से प्रारंभ होकर 22 सितंबर को समाप्त होगी। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था कोविड-19 गाइड लाईन के तहत करने के निर्देश दिये गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 8 संघ प्रचारक हितानंद को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश सह संगठन मंत्री बनाया गया है। हितानंद शिवपुरी और विदिशा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। वे 1995 से आरएसएस में प्रचारक हैं। संभावना है कि उन्हें जबलपुर की जिम्मेदारी मिल सकती है। 9 सतना में कांग्रेस के पदाधिकारी पर लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद उज्जैन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता पुलिसवालों पर ही भड़क उठे। पुतला दहन के बाद उसे बुझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से जमकर धक्का-मुक्की की। इस दौरान धक्के में एक जवान गिर भी गया। पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की तो इन्होंने जवानों को धक्का देते हुए दूर तक धकेल दिया। 10 इंदौर में डॉ. जीएस मित्तल की मौत को लेकर उनके बेटे प्रतीक मित्तल ने ग्रेटर कैलाश अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सोमवार को उन्होंने पलासिया थाने में शिकायत की। बेटे ने आवेदन में कहा कि अस्पताल में पिता को समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत हुई है। पिता को हम जीवित अवस्था में लेकर आए थे। वे दर्द से तड़प रहे थे, लेकिन ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ ने बेड नहीं होने की कहते हुए कहीं और लेकर जाने का कह दिया। उन्होंने उन्हें हाथ लगाकर देखा तक नहीं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। 11 तकनीक और प्रबंध क्षेत्र के दो प्रमुख संस्थानों आईआईटी और आईआईएम इंदौर के बीच पहली साझा काम करने को लेकर सहमति बनी है। दोनों संस्थानों ने एमओयू साइन किया है, जिसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, एनालिटिक्स और टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर काम होगा। 12 परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान सोमवार को हंगामा हो गया। हेलमेट और बिना बीमा के वाहन लेकर जा रहे बजरंग दल के एक पदाधिकारी को पुलिस ने रोक लिया। इस पर उन्होंने अपना परिचय दिया। जब पुलिस ने दस्तावेज मांगे तो वे भड़क गए और साथियों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने मामले की शिकायत सीएसपी से भी की। यहां सीएसपी ने कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा। सीएसपी का कहना था कि पहले मास्क लगाओ, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करो, जो नहीं कर रहा, यहां से बाहर करो। 13 मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भिंड-मुरैना और ग्वालियर-चंबल में राजनीतिक उठापटक बढ़ गई है। सोमवार को भिंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के विश्वस्त रामनारायण हिंडोलिया ने पार्टी छोड़ दी है, इसके साथ ही उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि वह गोहद से मेवाराम जाटव को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज थे। 14 भोपाल में अमानवीयता की हदें पार करते हुए स्ट्रीट डॉग को बड़े तालाब में फेंकने वाला आरोपी सलमान खान गिरफ्तार हो गया है। थाने पहुंचते ही सलमान कान पकड़कर बोला- खेल-खेल में गलती हो गई। माफ कर दीजिए। उसने बताया कि यह वीडियो उसने 10 सितंबर की रात दोस्तों के साथ बनाया था। 15 भोपाल में लगातार उमस और गर्मी के बीच तीन दिन बाद एक बार फिर रविवार शाम को जमकर बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारों ने एक घंटे में ही पूरे शहर को तरबतर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार एक घंटे में ही 20 मिमी से अधिक पानी रिकॉर्ड हुआ। तेज हवाओं के साथ पानी गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल हो गईं। 16 किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस ने कृषि मंत्री के बंगले का घेराव किया । प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प भी हुई । प्रदर्शनकारी किसान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जैसे ही रोशनपुरा चौराहे पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें कृषि मंत्री के बंगले की ओर जाने से रोक लिया । इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई । इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । 17 मप्र में सीएम शिवराज के राज में सहरिया आदिवासी वर्ग परेशान है। शिवराज की योजनाओं का लाभ इन आदिवासियों का नहीं मिल रहा है। शिवपुरी जिले में इस समय योजनाओं का लाभ न मिलने से सहरिया आदिवासी वर्ग की महिलाएं परेशान हैं। सोमवार को परेशान आदिवासी महिलाओं ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उन्हें पिछले आठ महीने से वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि नहीं मिली है। इसके अलावा कुपोषित बच्चों के लिए आहार योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपए की राशि भी नहीं मिल रही है। इन आदिवासी महिलाओं ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उन्हें यह राशि दिलाई जाए। 18 मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। बात राजधानी भोपाल की करें तो यहां पर दिन मे हो रही तेज धूप से लोग उमस और गर्मी से बेहाल हो रहे थे लेकिन रविवार रात हुई बारिश ने एकदम से मौसम बदल दिया। शहर के अलग अलग हिस्सों में अचानक मौसम में बदलाव देखा गया और तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बारिश का ग्राफ गिरा गया वही जबलपुर में बारिश का ग्राफ बढ़ गया है।