Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Sep-2020

बुधवार को संपदा विभाग की टीम पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के चार इमली स्थित शासकीय बंग्ला को खाली कराने पहुंची । गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने अपने मंत्रियों को यह बंगले आवंटित कर दिये हैं । इससे पहले संपदा विभाग की टीम पूर्व मंत्री तरूण भनोत , सज्जन सिंह वर्मा , विजय लक्ष्मी साधौ का बंगला खाली कराने पहुंच चुकी है । इस पर विधायक पीसी शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि वह खुद स्वत : ही बंगला खाली करने के लिये तैयार हैं । लेकिन क्षेत्रिय विधायक होने के नाते शासकीय आवास की सुविधा लेने का पहला अधिकार उनका ही है ।