भिंड में पूर्व मंत्री और लहार विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह की नदी बचाओ यात्रा के चलते भिंड-भारौली रोड पर रेत ढोने वाले वाहनों के पहिए थमे रहे, लेकिन यात्रा लोहारा गांव की ओर मुड़ते ही वाहन फिर दौड़ पड़े. गोविंद सिंह की छोटी बहन का शनिवार रात निधन हो गया फिर भी उन्होंने यात्रा नहीं रोकी. यात्रा में विवेक तन्खा ने कहा कि नदियों को बचाने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाएंगे. दैनिक भास्कर विवेक तन्खा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने रैलियां करके शहर ही नहीं गांव - गांव तक कोरोनावायरस पहुंचा दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए. पत्रिका मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि आगामी उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंतरिक सर्वे से डरी हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा 27 में से 27 सीटों पर चुनाव हार रही है जनता उपचुनाव में इस बार भाजपा को नकार देगी. एक्सप्रेस न्यूज विधानसभा उपचुनाव की 27 सीटों के फीडबैक को लेकर बुलाई गई भाजपा विधायक - मंत्री व सांसदों की बैठक में पता चला है कि एक दर्जन से अधिक मंत्री व विधायक उन्हें दी गई सीटों पर ही नहीं गए. भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इसे गंभीरता से लिया है. उन्होंने मंत्री विजय शाह से कहा कि ऊपर-ऊपर काम करने की प्रवृत्ति नहीं चलेगी जो जवाबदारी दी गई है उसे पूरा करें. दैनिक भास्कर भगत ने कहा कि श्मेरा घर भाजपा काश् अभियान चलाया जाए और बूथ स्तर तक की कार्य योजना बनाएं. बैठक में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल समेत कई मंत्री व बड़े नेता नहीं पहुंचे. दैनिक भास्कर बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रुतबा तब तक है जब तक सरकार है इसलिए सभी 27 सीट जीतना जरूरी है. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर तक काम में जुट जाओ. नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार का होना जरूरी है तभी कार्यकर्ता सिर उठाकर चल सकेंगे. एक्सप्रेस न्यूज शिवराज के बयान पर टिप्पणी करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर यह जलवे बचाना है और रुतबा बचाना है तो किसी भी तरह से चुनाव जीतो. उन्होंने कहा कि जनता का वोट जलवा बचाने के लिए नहीं है, वह जनता की ताकत है, वह नहीं बिकेगा. पीपुल्स समाचार मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 26 से 31 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाते हैं तो आचार संहिता 18 से 22 सितंबर के बीच लागू की जा सकती है. यदि इन तारीख में चुनाव हुए तो मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को इस्तीफा देना पड़ेगा. क्योंकि दोनों के पद पर 6 माह पूरे हो जाएंगे. दैनिक भास्कर मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव दिसंबर तक आयोजित होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है. आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव को देखने के बाद उसी पैटर्न पर इन चुनाव का आयोजन किया जाएगा. पीपुल्स समाचार सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने उनके करीबी पर आयकर छापों के संबंध में मीडिया से बातचीत में कहा है कि मैं ऐसा कोई काम नहीं कर सकता कि आंख मिलाकर बात ना कर सकूं, किसी भी एजेंसी से जांच करा लें, कोई गड़बड़ी मिली तो राजनीति से संयास ले लूंगा. पत्रिका कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि कर्जमाफी कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी उसने कर्ज माफ नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ केवल केबिन में बैठकर सरकार चलाते थे, उनकी सरकार छिंदवाड़ा के लिए थी, हमारी सरकार पूरे मध्यप्रदेश के लिए है. पत्रिका महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि हम कुपोषण को खत्म करना चाहते हैं जिसे अंडा नहीं खाना है उसे केला या फिर कोई अन्य पौष्टिक आहार देंगे. भाजपा प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया ने कहा कि खानपान को लेकर हर व्यक्ति स्वतंत्र है. पीपुल्स समाचार उद्यानिकी विभाग में 100 करोड़ की यंत्रीकरण योजना में हुए घोटाले पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने पावर टिलर खरीदने की जगह पावर डीलर खड़े कर दिए, जो राशि किसान के खाते में जानी थी वह कंपनियों के खाते में डाल दी गई, अब दोषी जेल जाएंगे. दैनिक भास्कर मध्य प्रदेश के 3 जिलों के गोदामों में 30 करोड़ का खराब चावल रखा हुआ था फिर भी उसे नहीं लौटाया गया. बालाघाट - मंडला - जबलपुर में खराब चावल जमा होता रहा लेकिन अफसर मौन बने रहे. चावल की गुणवत्ता तीन चरणों में जांची जाती है लेकिन ऐसा नहीं किया गया. दैनिक भास्कर मध्यप्रदेश में कलेक्टर का नया पद नाम तय करने के लिए पिछली कमलनाथ सरकार में बनी कमेटी को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है. दैनिक भास्कर शिवपुरी के कोलारस में कोड़ा जागीर गांव में सेवा दल के नेता धनंजय शर्मा ने जय विलास पैलेस ग्वालियर के नाम से कोलायत एसडीओपी अमरनाथ वर्मा को फोन लगा कर कहा कि 100 बीघा जमीन जुतवा दो. शक होने पर जब वर्मा ने जांच कराई तो मामला फर्जी निकला. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दैनिक भास्कर रतलाम में पलाश पंचायत के गांव भैरूपाड़ा में एक 13 वर्षीय किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. किशोरी किराना लेने गई थी फिर नहीं लौटी. उसका शव किराना दुकान से 300 मीटर दूर खेत में मिला. गैंगरेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दैनिक भास्कर देवास से खातेगांव के निकट पिपल्या नानकार गांव के 56 वर्षीय किसान लक्ष्मण सिंह ने अपने खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. लक्ष्मण सिंह बर्बाद फसल को देखकर निराश और दुखी हो गए थे. उनकी करीब 6 एकड़ जमीन में खड़ी फसल दूसरी बार बर्बाद हो गई है. दैनिक भास्कर इंदौर के बापट चौराहा स्थित आनंद मोहन माथुर सभागृह में रविवार सुबह अचानक आग लग जाने से एसी से लेकर फर्नीचर तक सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है. आग से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. दैनिक भास्कर भोपाल में आईटीएमएस और सिटी सर्विलांस सिस्टम से बने म-बींससंद के आधार पर जो सूची तैयार की गई है उसके तहत बार-बार रूल तोड़ने वाले 473 वाहन चालक चिन्हित किए गए हैं जिनके लाइसेंस निलंबित हो सकते हैं. इन वाहनों के खिलाफ 16 से लेकर 25 तक चालान हैं. दैनिक भास्कर मध्यप्रदेश में कोरोना के गैर आयुष्मान मरीजों का खर्च भी अब सरकार उठाएगी. सरकार से अनुबंधित कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती ऐसे मरीजों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा. इन मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय एडमिट होने की जानकारी देनी होगी. निजी अस्पतालों में भी इलाज फ्री होगा. दैनिक भास्कर शहडोल मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने के मामले में अधीक्षक डॉ राजेश तेंबुरलीकर को हटा दिया गया है उनकी जगह डॉक्टर नागेंद्र को प्रभार सौंपा गया है. पीपुल्स समाचार इंदौर में एप्पल अस्पताल में प्राइवेट रूम में 2 - 2 कोरोना मरीजों को रखा गया और उनसे 10 - 10 हजार रुपए रूम का किराया वसूला गया. जबकि किराया सेमी प्राइवेट के हिसाब से 45 सौ रुपए होता है. दैनिक भास्कर मध्यप्रदेश में रविवार को पहली बार कोरोनावायरस संक्रमण के सर्वाधिक 1694 नए मामले सामने आने के साथ ही पीड़ितों की संख्या बढ़कर 73,574 हो गई. जिनमें से 55,887 ठीक हो गए हैं जबकि 1572 लोगों की मौत हो चुकी है. दैनिक भास्कर भोपाल में रविवार को 220 नए संक्रमित मिलने के साथ ही पीड़ितों की संख्या बढ़कर 12,606 हो गई. इनमें से 9550 ठीक हो चुके हैं, जबकि 317 की मौत हो गई है. दैनिक भास्कर भोपाल में कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इंदौर में भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे और गोलू शुक्ला सहित 279 नए कोरोना पॉजिटिव मिले. जबलपुर में 213 नए संक्रमित मिले जिनमें पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत भी शामिल हैं. ग्वालियर में 197 तथा शिवपुरी में 73 संक्रमित मिले हैं. पन्ना में मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के परिवार के 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं. पीपुल्स समाचार