Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Sep-2020

सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस 15 महीने बनाम 15 साल के बीजेपी सरकार के कार्यकाल की गडबड़ियां करेगी उजागर तो बीजेपी ने भी कांग्रेस के प्लान पर कसा तंज कहा कांग्रेस के पास मुद्दा नही तो जनता भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश एमपी में उप चुनाव के ऱण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अभी से ही आमने सामने हैं... उप चुनाव की तारीखों का इंतजार सभी को हैं... लेकिन तरीखों के ऐलान के पहले ही बीजेपी और कांग्रेस चुनावी समर मे नजर आ रहें है ... कांग्रेस बीजेपी के 15 सालों के कार्यकाल के दौरान हुई गडबड़ियों को उजागर करने के लिए 15 दिन में 15 साल की सीरिज जारी कर ... बीजेपी को बैक फुट पर लाना चाहती हैं... तो वही बीजेपी कांग्रेस की इस तैयारी पर तंज कसते हुए कह रही हैं... कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा बचा नही हैं... यही कारण है कि जनता में भ्रम फैलाने के लिए ये काम कर रही हैं... लेकिन जनता अब इनके झांसे में नही आने वाली हैं... कांग्रेस का ये दाव साफ तौर पर बता रहा है कि उप चुनाव के रण में बीजेपी संगठन से सीधे कांग्रेस दो हाथ नही करना चाहती ... यही कारण है कि कांग्रेस सरकार पर निशाना साधकर बीजेपी नेताओं का ध्यान सरकार पर केंद्रीत कर उप चुनाव में फायदा लेना चाहती हैं... ऐसे में देखना ये अहम होगा कि बीजेपी सत्ता और संगठन के सामने कांग्रेस का यै प्लान कितना कारगर साबित होता हैं... और उसका कितना लाभ उप चुनाव में कांग्रेस को होता है...