Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Sep-2020

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान दिया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना पीड़ित के इलाज में कोई असुविधा नहीं होगी और होम आइसोलेट को लेकर भी प्रदेश सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन हैं। आगे मंत्री सारंग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कुछ भी सिम्टम्स सामने आते हैं तो वह तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर अपना इलाज कराएं ।