Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Sep-2020

सीहोर के बाद अब इछावर में किसान ने आत्महत्या की है जिसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा की शिवराज सरकार को घेरना शुरू कर दिया है । पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से किसानों की ऋण माफी योजना को बंद कर दिया गया है । जिसके चलते किसानों ने आत्मघाती कदम उठाना शुरू किए हैं । और जब तक प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार रही तब तक किसी भी किसान ने आत्महत्या नहीं की थी ।