राज्य
शनिवार से पूरे प्रदेश में बसों का संचालन शुरू हो गया है । बस संचालकों ने सरकार द्वारा टैक्स माफ किए जाने के बाद बसों का संचालन शुरू कर दिया है । जिससे सरकार को 124 करोड़ रुपए का राजस्व का नुकसान हुआ है । यह जानकारी परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी है । उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि लॉकडाउन के चलते परिवहन की सुविधा पूर्ण रूप से बंद थी । जिसके बाद बस संचालकों द्वारा लगातार टैक्स माफ करने की मांग की जा रही थी । जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्णय लेते हुए बस संचालकों का टैक्स माफ कर दिया है ।