राज्य
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने उन्हे राजीव चौक पहुंचकर उनकी मुर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें याद करते हुए कहा कि संचार क्रांति के जनक राजीव जी ने कम्प्यूटर क्रांति की शुरुआत की थी। उस समय उनकी आलोचना होती थी लेकिन उनके किये गये कार्य आज भी याद किये जाते है। इस दौरान उन्होने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उपचुनावों को देखते हुए भाजपा घोषणाओं का अंबार लगा रही है। मैं प्रदेशवासियों को सतर्क करना चाहता हूं कि, वे सावधान रहे, भाजपा उप-चुनाव को देखते हुए रोज एक घोषणा करेगी।