राज्य
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सावन के चौथे सोमवार को सीहोर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के आगामी उप चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतेगी। कांग्रेस की कई सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी।'