1 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को राजधानी में 147 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या अब राजधानी में 4243 हो गई हैं। शनिवार को जिन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है । उसमें सबसे ज्यादा गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्र व कर्मचारी शामिल हैं। जीएमसी में 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 2 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना ने एक उप पुलिस अधीक्षक प्रेमप्रकाश गौतम की जान ले ली है। अप्रैल 38 साल से पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह सीआईडी में पदस्थ थे। संक्रमित होने के बाद से उनका चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी दुख जताया है। डीजीपी विवेक जौहरी ने भी डीएसपी की मौत पर खेद व्यक्त करते हुए कहा- हम इस दुखी की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। 3 उज्जैन में कोरोना मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए शनिवार को मंदिर प्रबंधन समिति ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर अहम निर्णय लिया है। अब केवल मध्य प्रदेश के निवासी ही बाबा महाकाल के दर्शन कर पाएंगे। बाहर से आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। टोल फ्री और ऑनलाइन बुकिंग करने वाले बाहर के भक्तों को भी इसकी सूचना दी जाएगी। परिस्थितियों के अनुसार आगे भी समय समय पर निर्णय लिया जाएगा। 4 मध्य प्रदेश में पालको अपने बच्चों की स्कूल फीस के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रदेश के कई जिलों में निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल फीस में छूट देना शुरु कर दिया है। प्रदेश के कटनी और सतना जिले के बाद अब भोपाल में बैरसिया के एक निजी स्कूल ने अभिभावकों को पत्र लिखकर इसकी घोषणा की है। अभिभावकों की ओर से चलाए गए नो स्कूल, नो फीस अभियान के दबाव असर दिखा रहा है। निजी स्कूलों ने अभिभावकों को फीस में छूट देना शुरू कर दी है। 5 मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिलो के एसपी को एक पत्र लिखकर उनके यहां तीन साल या उससे ज्यादा समय से एक जिले में जमे आरक्षकों और हवलदारों की जानकारी मांगी है। निर्देश में कहा गया है कि यह जानकारी तत्काल पुलिस मुख्यालय के ई-मेल या फिर फोन से दें। मध्यप्रदेश में पीएचक्यू के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। यह आदेश 10 जुलाई को जारी किया गया है। इसमें रेल (जीआरपी) और पीटीएस को भी शामिल किया गया है। उप-चुनाव को दृष्टिगत रख़ते हुए 3 वर्ष से तैनात पुलिस कर्मियों का टाªंसफर किया जाना है। 6 प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों और नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है। जीत सुनिश्चित करने के लिए तरह-तरह के उपक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने घर-घर तुलसी के पौधों का वितरण शुरू किया है। सावन के तीसरे सोमवार यानी 20 जुलाई से कांग्रेस का शिव अनुष्ठान शुरू होगा। इसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र को 60 सेक्टर में बांटा गया है। अनुष्ठान के लिए 65 हजार लोगों ने शिवलिंग की स्थापना को लेकर पंजीयन कराया है। कोरोना वायरस संक्रमण दूर करने की प्रार्थना के साथ सांवेर के गांव-गांव में शिवजी की आराधना का महोत्सव शुरू होगा। इंदौर के सांबेर में भगवान षिव को काग्रेंस ने तथा तुलसी माता का सहारा भाजपा ने लिया है। भाजपा के उम्मीदवार तुलसी सिलावट हैं इस बहाने उनका घर -घर प्रचार शुरू हो गया है। 7 मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा संगठन में भी बदलाव हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई विधायकों की नाराजगी भी सामने आई थी। माना जा रहा है भाजपा अपने प्रदेश संगठन में जल्द बदलाव करेंगी है। वीडी शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने हुए पांच महीने का वक्त हो गया है, लेकिन वो अभी पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपनी कार्यकारिणी का गठन करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा है। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नाराज नेताओं को भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया जा सकता है। 8 कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते राजधानी के व्यापारी अब खुद दुकानें बंद रखने पर विचार कर रहे हैं। कोरोना वायरस अब राजधानी के पुराने शहर के बाजारों में प्रवेश कर गया है और वहां के व्यापारियों को अपना टारगेट बना रहा है। इसी सप्ताह पुराने शहर के लखेरापुरा, चैक व सराफा बाजार में पांच व्यापारी संक्रमित हो चुके हैं। अन्य व्यापारियों को डर है कि कहीं वे भी संक्रमण का शिकार न हो जाए, इसलिए वे लॉकडाउन के बिना भी दुकानें बंद रखने का विचार कर रहे हैं। लखेरापुरा व चैक बाजार में रेडिमेड, कॉस्मेटिक, खिलौने, होजरी, पर्दे आदि तो सराफा बाजार में सोने-चांदी आभूषण की दुकानें हैं। 9 गैंगस्टर विकास दुबे को पकडवाने के लिए रखी गई पांच लाख रुपये इनाम की राशि देने के लिए 1 टीम बनाई गई हैं पत्र मिलने के बाद उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। कमेटी को चार दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उप्र से पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर विकास पर उप्र पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। नौ जुलाई को नाटकीय ढंग से विकास को पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन विकास का एनकाउंटर यूपी पुलिस ने कर दिया था। 10 मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। झाबुआ जिले में जेल अधीक्षक और एक प्रहरी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया है। उधर देवास जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। देवास जिले में शनिवार को 14 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें चार देवास और 10 सोनकच्छ के मरीज बताए गए हैं। यह पहला मौका है जब सोनकच्छ में एक साथ 10 मरीज मिले हैं। झाबुआ में जेल अधीक्षक और एक प्रहरी की शनिवार को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री पता की जा रही है। जेल में करीब 250 कैदी हैं। इनकी और स्टाफ की जांच की जा रही है। इसके अलावा एक मरीज झाबुआ के दिलीप गेट व एक थांदला में पाया गया है। 11 जबलपुर में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के प्रयासों के बावजूद कोरोना सवंमित की संख्या तेजी से बढ़ रहा है। जिले में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 700 का आंकड़ा पार कर चुकी है। जबकि कोरोना के एक्टिव मामले 250 से ज्यादा हो गए हैं। लिहाजा कोरोना की चेन तोडने के लिए 24 घंटे की जगह इस बार शहर में 34 घंटे के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। कलेक्टर व जिलादंडाधिकारी भरत यादव ने सोमवार की सुबह 5 बजे तक शहर में टोटल लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा है कि लॉकडाउन संबंधी आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 12 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का रैकेट चलाने के मुख्य आरोपी प्यारे मियां को पुलिस राजधानी ले आई है। इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी का जिम्मा दक्षिण भोपाल के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोता को दिया गया है। शुरुआती जांच में यह निकलकर सामने आया है कि प्यारे मियां कश्मीरियों का बहुत बड़ा हमदर्द है। उसके दामाद ताहिर के भोपाल स्थित घर पर साल भर कश्मीरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है, और अक्सर उसके यहां कश्मीरी लोग रुकते हैं। इस बात के सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दृष्टिकोण अंडरवल्र्ड और कश्मीरी अलगाववादियों की तरफ से मोड़ लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्यारे मियां की संपत्तियों और पैसों का जरिया कहीं अंडरवल्र्ड और अलगावादियों द्वारा दिया गया धन तो नहीं है। इसके साथ ही आयकर विभाग द्वारा कोरोना टेक्स बाकी होने पर कार्यवाही शुरू की है। 13 बैतूल में आने वाला गांव उमरवानी गांव में एक किसान के खेत में बड़ी मात्रा में गांजे के पेड़ लगे मिले हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस किसान के खेत पहुंची और किसान को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई अनिल पुरोहित ने बताया कि बैतूल इटारसी हाइवे के पास ग्राम उमरवानी में किसान अमरू यादव ने अपने खेत में बड़ी मात्रा में गांजे के पेड़ लगाए थे। साथ ही खेत में सब्जी भी लगाई हुई है, भिंडी और मक्का के बीच में किसान गांजे की खेती भी कर रहा था। पौधों की ऊंचाई करीब 8 फीट तक है जिन्हें काटकर जप्त किया जाएगा। 14 शुक्रवार को श्योपुर में रेत माफिया द्वारा एक पुलिसकर्मी की पिटाई करने का मामला सामने आने के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट में कहा ये क्या हो रहा है पद्रेष को ? पूरे प्रदेश में सरकार बदलते ही अवैध रेत उत्खनन का कार्य वापस जोरों से शुरू हो गया है। प्रदेश की नदियों को छलनी करने का कार्य बेरोकटोक जारी है 15 ग्वालियर के ठाठीपुर थाना क्षेत्र में एक ट्यूशन टीचर ने 15 साल की नाबालिग छात्रा के अश्लील वीडियो बनाकर 3 साल तक ज्यादती की। उसके साथ दोस्त ने भी दुष्कर्म किया। आरोपी यौन शोषण के बाद उसे अबॉर्शन के लिए टेबलेट खिला देते थे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित का अश्लील वीडियो उसकी ताऊ की बेटी के पास पहुंचा। पुलिस प्रकरण दर्ज का मामले की जाॅंच शुरू कर दी है।