Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Jul-2020

मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। नेपानगर विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय ने भी इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। सूत्रों के अनुसार संभावनाएं जताई जा रही है, कि निमाड़ अंचल के दो और विधायक भाजपा के संपर्क में है,जल्दी ही इस्तीफा देकर भाजपा मंे शमिल हो सकती है। विजयपुर में रेत माफिया ने पुलिस के सब इंस्पेक्टर को बीच सड़क पर पीट दिया। माफिया के गुर्गो ने धमकाते हुए एएसआइ को चांटा मारा और धक्का देकर जमीन पर पट दिया। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आरक्षक रेत माफिया के आगे गिड़गिड़ाता हुआ दिख रहा है। पिटते हुए एएसआई ने किसी तरह का प्रतिकार नहीं किया हाथ बांधकर और सिर झुकाकर रेत माफिया की धमकी व गालियां सुनता रहा। इसके बाद दबंग रेत के ट्रैक्टर-ट्रॉलियॉं लेकर वहॉं से चले गए । किशोरियों से दुष्कर्म के आरोपी प्यारे मियां को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर कोर्ट ने सौंप दिया गया है। पुलिस प्यारे मियां को गुरुवार को फ्लाइट से भोपाल लेकर आई थी। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पता लगा रही है, कि प्यारे मिंया का कहीं आतंकी संगठनों से कोई रिश्ता तो नहीं है। दुष्कर्म मामले के जांच के लिए बनी एसआइटी की टीम दोपहर करीब तीन बजे मिंया प्यारे को दिल्ली की फ्लाइट से लेकर भोपाल पहुंची थी। एयरपोर्ट से उसे सीधे कंट्रोल रूम लाया गया। इस दौरान करीब 45 मिनिट तक प्यारे मियां से पुलिस ने बंद कमरे में पूछताछ की। इसके बाद मीडिया से छिपाते हुए जेपी अस्पताल ले जाया गया। करीब एक घंटे तक चली मेडिकल जांच के बाद पुलिस मीडिया को चकमा देते हुए प्यारे को अपने साथ पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले गई। भिंड जिले में पीएचई विभाग ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता को पागल बताया था। जवाब वायरल होने के बाद पीएचई विभाग के अधिकारी कार्यपालन यंत्री पीआर गोयल को सरकार ने निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल, भिंड के लहार इलाके के राहवली बेहड़ गांव के निवासी राहुल दीक्षित ने एक हैंडपंप के खनन के अधूरे काम की शिकायत सीएम हेल्प लाइन पर की थी। इस शिकायत के निराकरण में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री पी आर गोयल ने जवाब लिखते हुए शिकायतकर्ता को पागल बताया था। उसे परिवार समेत मिर्गी का मरीज बताते हुए, उसकी छाती में हैंडपंप गाडने की बात लिख दी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस विभाग को एक पत्र लिखा है। जिसमें पूछा गया है कि गैंगस्टर विकास दुबे को पकडने वाले शख्स को दिए जाने वाला पांच लाख का ईनाम किस व्यक्ति को देना है। ईनाम की घोषणा यूपी पुलिस ने की थी। बता दें कि 10 जुलाई को हुई पुलिस मुठभेड़ में दुबे मारा गया था। विकास दुबे को मध्यप्रदेश कीे उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। यूपी पुलिस जानना चाहती है कि ईनाम की राशि किसे देनी है। मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। 24 घंटे में कोरोना के 845 नए मामले सामने आए हैं। इसमें भोपाल में लगातार दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई। भोपाल में शुक्रवार को 113 कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूरे राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20,491 पर पहुंच गया है। सिंगरौली में कोरोना से पहली मौत हुई है। वहीं इंदौर और भोपाल में 2-2 और जबलपुर में एक संक्रमित की जान गई है। अब तक प्रदेश में कुल 690 लोग कोरोना से की बीमारी से मौत हुई है। मानव तस्करी, गैंग रेप, धोखाधड़ी, धमकाने और लूट सहित अन्य गंभीर मामलों के आरोपी जीतू सोनी की रिमांड 18 जुलाई तक के लिए कोर्ट ने बढ़ा दी है। आरोपी जीतू सोनी को लसूडिया पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया था, जहां पुलिस ने फिर से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की। इस पर न्यायालय ने उससे पूछताछ के लिए दो दिन का और वक्त दिया है। अब पुलिस 18 जुलाई को उसे कोर्ट में पेश करेगी। अभी जमीन संबंधी मामलों में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। महिला बाल एवं विकास मंत्री इमरती देवी ने गुना जिले की घटना पर अफसोस जाहिर किया हैं। उन्होंने कहा दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति विरोधी तो कांग्रेस हैं। मैंने इस बात को स्वयं महसूस किया है। मंत्री होने के बाद भी पूर्व सीएम कमल नाथ ने उन्हें कभी सम्मान से बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी हैं। इमरती देवी ने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पूरी तरह से भाजपा के साथ है। राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य 22 जुलाई को राज्य सभा में बने चौंबर में शपथ लेंगे। यह पहला मौका होगा जब अंतर सत्र की अवधि में सदस्य सदन के चौंबर में शपथ लेंगे ताकि कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के मानकों का पालन किया जा सके। शपथग्रहण आमतौर पर या तो सत्र के दौरान होता है अथवा जब संसद सत्र नहीं होता है तब राज्यसभा के सभापति के चैंबर में होती है। राज्यसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव में 20 राज्यों से 61 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश स्तर पर हर रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा। मिश्रा ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा है कि मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन का फैसला लिया जाता है। प्रदेश स्तर पर अभी हर रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में एक साथ लॉकडाउन लागू करने का निर्णय सरकार में नहीं लिया गया है। इस तरह की खबरें निराधार हैं। शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह और पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह पर उनके सगे भतीजे की बेटियों ने अपना हक मारने और उनके हिस्से की संपत्ति हड़पने के संगीन आरोप विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुणे में पढ़ाई कर रहीं अनिध्या सिंह और समृद्धि सिंह ने अपने पिता की मृत्यु के बाद सारी संपत्ति अपने नाम करा लेने का आरोप राजश्री और रुद्रप्रताप सिंह पर लगाया है। स्वर्णकार कॉलोनी में रहने वाले एड. मनेन्द्र प्रताप सिंह के छोटे बेटे लोकेन्द्र प्रताप सिंह की पुत्री अनिध्या और समृद्धि ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, मानवाधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अनेक लोगों को अपनी व्यथा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। प्रदेश के चयनित प्रमुख 800 मंदिरों के डिजिटल दर्शन- वेबसाइट पर कराने की तैयारी अब प्रदेश सरकार कर रही है। इस की तैयारी के संबंध में इंजीनियरों की टीम ने खजराना गणेश मंदिर में पहुंच कर भ्रमण किया और प्रमुख पुजारियों से चर्चा की। खजराना गणेश मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि 800 मंदिरों में इंदौर के खजराना के अलावा प्राचिन रणजीत हनुमान मंदिर, बिजासन माता मंदिर, शनि मंदिर जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा मंदिर के अलावा अन्य माता मंदिर और देवालयों के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर व ओंकारेश्वर, महेश्वरके मंदिरों को भी डिजिटल वेबसाइट में शामिल किया जाएगा। मध्यप्रदेश में लगातार और अच्छी बरसात के लिए बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में चक्रवात के बनने तक और इंतजार करना पड़ेगा, मौसम विभाग के अनुसार संभवत 24 जुलाई के आस-पास बनेगा। मानसून द्रोणिका वर्तमान में मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। प्रदेश और उसके आसपास तीन मानसूनी सिस्टम बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन सिस्टम के कारण प्रदेश में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन नन्दी हाल से किये। दर्शन उपरान्त मन्दिर के पुजारियों द्वारा स्वस्तिवाचन और शान्तिपाठ किया गया।