Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Jul-2020

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देवास जिले में हाटपिपल्या में स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा,स्मृति पार्क, शासकीय स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलालेखों का अनावरण किया। इस मौके पर आदिवासियों को वनाधिकार पट्टों का वितरण किया गया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को भी राशि एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस को महाराज के कारण वोट मिले थे। महाराज को सीएम बनाना था, लेकिन कांग्रेस ने कमलनाथ को बना दिया। कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 15 माह में प्रदेश को बर्बाद कर दिया। शिवराज सिंह चैहान मंगलवार को आगर मालवा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। उन्होंने भी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 15 माह में कोई काम नहीं हुए, जबकि तीन माह की शिवराज सरकार में बहुत सारे काम हो गए। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, सिर्फ धोखा हुआ। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार सुबह भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात की। वे विशेष विमान से यहां आए और सीधे उमा के बंगले पर पहुंचे। सिंधिया ने इस संबंध में एक ट्वीट करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उमा भारती सिंधिया का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत तरीके से स्वागत करते हुए दिखाई दे रही हैं। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री अरविन्द भदौरिया ने मंगलवार को मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया परिवार व्यय करने के तत्काल बाद सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री भदौरिया ने सहकारिता विभाग के कार्यों व गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये। भदोरिया ने कहा सहकारी संस्थाओं में गबन व धोखाधड़ी करने वाले समिति प्रबंधकों के विरुद्ध ऐसी कड़ी कार्यवाही हो जो दूसरो के ‍लिए नजीर बने। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अध्यक्ष का चुनाव और बजट संबंधी कार्य किए जाएंगे। नरोत्तम मिश्रा भोपाल में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्20 जुलाई को पहले दिन सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। अगले दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। पांच दिवसीय सत्र के दौरान वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश करने और पारित करने संबंधी कार्यवाही भी की जाएगी। मध्य प्रदेश का मानसून सत्र 20 जुलाई से से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा।श् इंदौर में उप चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। लगातार बैठकों का दौर जारी है। मंगलवार को सांवेर उपचुनाव में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) की भी एंट्री हो गई। उन्होंने हर-हर मोदी, घर-घर तुलसी अभियान की शुरुआत की। ताई ने कहा कि यह संकल्प बहुत पुराना है।लेकिन अब चुनाव है, तो इस अभियान को चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा सकता है। पहले 5 साल में चुनाव होते थे, अब 5 साल के पहले भी चुनाव होने लगे हैं, लिहाज़ा चुनाव में सक्रिय रहना पड़ता है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से निवेदन किया। पवैया ने कहा ‘हे कांग्रेस की राजमाता! अपने कुनबे को संभालिए ना! आखिर आपकी रूठी हुई संतानों को हम अपनों के हिस्से का कितना प्यार लुटाते रहेंगे? यदि नहीं संभलता तो किसी दिवालिया फर्म की तरह कांग्रेस प्रायवेट लि. का शटरडाउन क्यों नहीं कर देतीं? आप और देश दोनों ही सुकून में रहेंगे।’ कहा जा रहा है कि पवैया ने कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ अपनी ही पार्टी पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस पर प्रदेश की जनता से धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। वादा करके प्रदेश के किसान और युवाओं को छला गया है। केंद्रीय मंत्री भाजपा की अनूपपुर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। अनलॉक-2 के दौरान जिस तरह से कोरोनावायरस के संक्रमण में इजाफा हुआ है, उसे देखकर सिंतबर महीने में 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव टलने के आसार बनते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति ग्वालियर-चंबल संभाग की है। इसी वजह से चुनाव आयोग को सितंबर में भी 25 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तैयारी करना मुश्किल हो रहा है। चर्चाओं के अनुसार उप चुनावों के आगे बढ़ने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों से कोरोना की अपडेट जानकारी मांगी है। गुना में एसडीएम और पुलिसबल के सामने एक किसान और उसकी पत्नी ने जहर पी लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत नाजुक है। पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल अस्पताल पहुंचे। किसान और उसकी पत्नी के कीटनाशक पीने का वीडियो भी सामने आया। सिवनी के पेंच नेशनल पार्क से सटे जंगल से एक बाघ भटक गया। देर रात वह नेशनल हाइवे-7 के फोरलेन के रुखड़ बफर जोन से निकलकर फ्लाईओवर पर चढ़कर बैठ गया। करीब 1 घंटे तक वयस्क नर बाघ फ्लाईओवर की फोरलेन सड़क पर आराम फरमाता रहा। रात में गश्ती कर रहे पुलिस और पेंच रुखड़ बफर जोन का वन अमला पहुंचा। फॉरेस्ट और पुलिस वाहनों के सामने बैठा टाइगर काफी उत्तेजित दिख रहा था। नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण मामले में फरार आरोपी प्यारे मियां की एक-एक कर सभी अवैध संपत्तियों पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। अवैध मैरिज हॉल तोड़ने के बाद अब उसके श्यामला हिल्स स्थित फ्लैट और एक अन्य भवन को भी मंगलवार को ध्वस्त कर दिया गया। उधर, पुलिस को आरोपी की कार भोपाल में ही अपर लेक के पास लावारिस हालत में मिली है। पान मसाला और सिगरेट के कारोबार में 500 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी में गिरफ्तार उद्योगपति किशोर वाधवानी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ले ली है। वाधवानी की ओर से सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने अदालत में कहा कि सक्षम कोर्ट में अर्जी दायर करने के लिए पिटिशन वापस लेना है। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी वापस लेने के साथ याचिका खारिज कर दी। राजधानी भोपाल में कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। एमपी नगर जोन-1 की 10 दुकानों को सील किया गया है। यहां सोशल डिस्टेसिंग और ऑनलॉक-2 की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। एडीएम ने खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अब यह दुकानें अगले 3 दिन तक बाद खुल सकेंगी। भोपाल के मंत्रालय में 19वां कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। सीएम कार्यालय में तीसरा कोरोना पॉजिटिव मिला है, मंत्रालय में मुख्यमंत्री के एक और ओएसडी के पीए पॉजिटिव पाए गए हैं।